कांठ विधानसभा: कैबिनेट मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने समारोह में वक्त किए विचार

कांठ विधानसभा क्षेत्र के अगवानपुर में जिला पंचायत सदस्य विनोद कुमार सैनी की ओर से आयोजित दीपावली स्नेह मिलन एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह में भारी समूह उमड़ा। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। समारोह में विनोद कुमार सैनी की कांठ विधानसभा से दावेदारी को व्यापक समर्थन मिला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि कांठ विधानसभा में इस बार भाजपा का कमल खिलाना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास भाजपा की जीत से ही संभव है। इसके लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की विजय के लिए जुटने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, दीपक गोयल, शिक्षक-शिक्षा आयोग के अध्यक्ष चौधरी विजयपाल, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष एवं पूर्व जिलाध्यक्ष बीपी सिंह, राकेश चौहान शामिल रहे। आयोजक विनोद कुमार सैनी ने अतिथियों का स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। जिला पंचायत सदस्य विनोद कुमार सैनी ने कहा कि उन्होंने सदैव जनता के बीच रहकर क्षेत्र की सेवा को प्राथमिकता दी है। एक सामान्य किसान परिवार से आने वाले विनोद कुमार सैनी ने कहा कि उनके लिए राजनीति पद प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा का संकल्प है। क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं से मिल रहे स्नेह एवं समर्थन से प्रेरित होकर उन्होंने कांठ विधानसभा से अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है।
समारोह में ब्लॉक प्रमुख ठाकुर मनीष सिंह, अनुज बिश्नोई, वीर सिंह सैनी, जिला पंचायत सदस्य अजयवीर सिंह यादव, जगत सिंह सैनी, रोहतास सैनी, गजेंद्र सिंह, हेमंत चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष बीपी सिंह, जीवन सिंह पाल, मुनेश सैनी, अंशुल गुप्ता, रामवीर सिंह बिश्नोई, रामपाल सैनी, नारायण प्रजापति सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में विनोद कुमार सैनी ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







