Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhamtari

धमतरी में आयुर्वेद को मिलेगा वैज्ञानिक आधार, रंजना साहू ने की आयुर्वेद रिसर्च सेंटर की मांग

03 Nov 2026, 04:48 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
धमतरी में आयुर्वेद को मिलेगा वैज्ञानिक आधार, रंजना साहू ने की आयुर्वेद रिसर्च सेंटर की मांग - धमतरी, छत्तीसगढ़

रिपोर्टर :- एसकुमार साहू जिला ब्यूरो धमतरी (छःग)
धमतरी – जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के लिए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रंजना डीपेन्द्र साहू ने मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन विष्णु देव साय से धमतरी जिले में आयुर्वेदिक अनुसंधान केंद्र (Ayurvedic Research Centre) की स्थापना की मांग की है। रंजना साहू ने कहा कि धमतरी जिला प्राकृतिक संपदा, वनौषधियों एवं पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र है।

जिले एवं आसपास के ग्रामीण अंचलों में आयुर्वेदिक औषधियों के प्रति लोगों की गहरी रुचि रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आयुर्वेद एवं पारंपरिक चिकित्सा के वैज्ञानिक अनुसंधान, औषधीय पौधों के संरक्षण और उनके औषधीय गुणों के अध्ययन की आवश्यकता निरंतर बढ़ रही है।

धमतरी जैसे वनांचल बहुल जिले में यदि आयुर्वेदिक अनुसंधान केंद्र की स्थापना होती है तो न केवल जिले के नागरिकों को लाभ मिलेगा, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी अनुसंधान आधारित आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। श्रीमती साहू ने यह भी कहा है कि इस केंद्र की स्थापना से स्थानीय औषधीय वनस्पतियों की पहचान एवं संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, आयुर्वेदिक औषधियों पर वैज्ञानिक शोध होगा, जनजागरूकता बढ़ेगी तथा आयुष क्षेत्र में प्रशिक्षण एवं रोजगार की नई संभावनाएं युवाओं के लिए खुलेंगी।

क्षेत्र के विकास के लिए सतत प्रयासरत श्रीमती रंजना साहू ने जनहित और क्षेत्रीय स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को दृष्टिगत रखते हुए मुख्यमंत्री से इस मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर धमतरी में आयुर्वेदिक अनुसंधान केंद्र की स्थापना की मांग की है जिसपर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सकारात्मक विचार करने की बात कही है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अमेरिका से छत्तीसगढ़ पहुँच रहे हैं आगोरा एकोटूरिज्म की विशेष ज्ञान आधारित यात्रा करने
Dhamtari03 Nov

अमेरिका से छत्तीसगढ़ पहुँच रहे हैं आगोरा एकोटूरिज्म की विशेष ज्ञान आधारित यात्रा करने

अमेरिका से छत्तीसगढ़ पहुँच रहे हैं आगोरा एकोटूरिज्म की विशेष ज्ञान आधारित यात्रा करने औषधिय वनस्पतियों का ज्ञान…

पूरी खबर पढ़ें →
कांग्रेस में गुटबाजी पर कमलेश्वर पटेल का तीखा हमला, बोले- एक पोलिंग बूथ नहीं जिता सकते, चले हैं बड़े नेता बनने
A2Z सभी खबर सभी जिले की03 Nov

कांग्रेस में गुटबाजी पर कमलेश्वर पटेल का तीखा हमला, बोले- एक पोलिंग बूथ नहीं जिता सकते, चले हैं बड़े नेता बनने

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्य प्रदेश कांग्रेस में अंदरूनी कलह और गुटबाजी एक…

पूरी खबर पढ़ें →
हरदीप पुरी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी को 10 कांग्रेस विधायकों का समर्थन
A2Z सभी खबर सभी जिले की03 Nov

हरदीप पुरी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी को 10 कांग्रेस विधायकों का समर्थन

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* राज्य सभा उपचुनाव को लेकर सियासी मुकाबला दिलचस्प हो…

“लोग अब बदलाव की ओर”,गुरमीत जी को मिल रहा है गांव से भरपूर समर्थन।
A2Z सभी खबर सभी जिले की03 Nov

“लोग अब बदलाव की ओर”,गुरमीत जी को मिल रहा है गांव से भरपूर समर्थन।

श्री गंगानगर जिले की ग्राम पंचायत पक्की से सरपंच प्रत्याशी श्री गुरमीत सिंह जी को मिल रहा है…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ विधानसभा: कैबिनेट मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने समारोह में वक्त किए विचार
Moradabad02 Nov

कांठ विधानसभा: कैबिनेट मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने समारोह में वक्त किए विचार

कांठ विधानसभा क्षेत्र के अगवानपुर में जिला पंचायत सदस्य विनोद कुमार सैनी की ओर से आयोजित दीपावली स्नेह…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!