सोजत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत युवा संवाद – Know Your Vote’ कार्यक्रम आयोजित
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सोजत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत युवा संवाद – Know Your Vote’ कार्यक्रम आयोजित, युवाओं को मतदान अधिकारों एवं लोकतांत्रिक जिम्मेदारियों के प्रति किया जागरूक*
पाली, 03 नवम्बर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat) द्वारा आयोजित राष्ट्रव्यापी अभियान ‘विकसित भारत युवा संवाद Know Your Vote’ के तहत सोजत में युवा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं, विशेषकर पहली बार मतदान करने वाले नागरिकों को उनके मतदान अधिकारों, चुनावी प्रक्रिया एवं लोकतांत्रिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में MYAS, भारत सरकार के Youth Icon मनीष सोमनानी ने युवाओं को संबोधित करते हुए लोकतंत्र बनाम भीड़तंत्र, चुनावी संस्थाओं की भूमिका, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया, मतदाता सूची की शुद्धता एवं चुनावी पारदर्शिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए जागरूक नागरिक, सटीक मतदाता सूची, पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया और युवाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से सोशल मीडिया पर प्राप्त सूचनाओं की सत्यता जांचने और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में माननीय विधायक सोजत श्रीमती शोभा चौहान, सोजत नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश तंवर, नगर पालिका उपाध्यक्ष राकेश पंवार, महेंद्र सिंह राजपुरोहित प्रिंसिपल, राजकीय महाविद्यालय सोजत, जिला युवा अधिकारी पाली महेश सिंह शेखावत तथा भंवर सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथि एवं युवा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों को समझने, अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का समापन युवाओं की लोकतांत्रिक प्रतिबद्धता एवं जागरूक नागरिक बनने के संकल्प के साथ हुआ।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

उन्नाव : आवास विकास विशाल रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।…
पूरी खबर पढ़ें →
ਪ੍ਰਤੀਕ ਸੇਠੀ ਰਿਪੋਰਟ ..... ਵੰਦੇ ਭਾਰਤ ਨਿਊਜ਼ ਫਰੀਦਕੋਟ.....ਟਿੱਲਾ ਬਾਬਾ ਫਰੀਦ ਫਰੀਦਕੋਟ ਅੱਜ ਤੜਕੇ ਤੜਕੇ ਇੱਕ ਯੂ.ਪੀ. ਨਿਵਾਸੀ ਵਿਅਕਤੀ…
पूरी खबर पढ़ें →
प्रस्तुत छवि के आधार पर अखबार के लिए एक तीखी और विश्लेषणात्मक रिपोर्ट नीचे दी गई है: भानपुर…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसगमा (गढ़वा)। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलिनडूबा पेट्रोल पंप के समीप एनएच-39…
पूरी खबर पढ़ें →
वन विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा खेल! बस्ती में सरकारी खरीद से लेकर वन विहार तक कमीशनखोरी का…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsवार्ड नंबर 12 में कचरे का अंबार, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल; स्थानीय लोग परेशान नगर पंचायत सिर्फ…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।