ट्रक से बचने की कोशिश बनी हादसे की वजह, एनएच-39 पर दो बाइकों में जोरदार टक्कर; भाजपा मंडल संयोजक प्रताप यादव गंभीर
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सगमा (गढ़वा)। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलिनडूबा पेट्रोल पंप के समीप एनएच-39 पर दो बाइकों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क दुर्घटना में भाजपा मंडल संयोजक प्रताप यादव समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसे में प्रताप यादव की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए डाल्टनगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार पति-पत्नी का इलाज दुद्धी स्थित सरकारी अस्पताल में चल रहा है।
ट्रक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुई बाइक
मिली जानकारी के अनुसार, धुरकी थाना क्षेत्र के झुनका गांव निवासी प्रताप यादव कोलिनडूबा स्थित पेट्रोल पंप से डीजल लेकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एनएच-39 पर सामने से आ रहे एक ट्रक से बचने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और उसी दिशा से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों पर सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों की मदद की और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। प्रताप यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए डाल्टनगंज रेफर कर दिया गया। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार पति-पत्नी को दुद्धी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
क्षेत्र में चिंता का माहौल
प्रताप यादव के सड़क दुर्घटना में घायल होने की खबर मिलते ही झुनका गांव सहित आसपास के इलाके में चिंता का माहौल है। उनके परिचितों और क्षेत्र के लोगों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ | फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश याकूतगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी, कानपुर रैली निकाली उत्तर प्रदेश…
पूरी खबर पढ़ें →
कलमना- नागपुर और इतवारी रेलखंड के बीच दो समपार रेल फाटक को रेल प्रशासन द्वारा स्थाई रूप से…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsबिहार सरकार युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग अवर प्रादेशिक नियोजनालय, गया। *आवश्यक सूचना:-* दिनांक- 05.11.2026 को Kedar…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि…
पूरी खबर पढ़ें →
नगर पालिका बस्ती: 3 साल की 'गारंटी' पर 1 साल में लगा अंधेरा, कमीशनखोरी की आँच में जल…
पूरी खबर पढ़ें →
खाकी पर उठे गंभीर सवाल: महादेवा विधायक के निशाने पर नगर थानेदार, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र बस्ती: उत्तर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।