साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महराजगंज पुलिस ने ऑनलाइन ठगी की शिकार एक महिला को बड़ी राहत दिलाई
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


साइबर ठगी की शिकार महिला को महराजगंज पुलिस ने वापस कराए 20,300 रुपये, खाते में लौटी पूरी रकम
चौक/महराजगंज।
साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महराजगंज पुलिस ने ऑनलाइन ठगी की शिकार एक महिला को बड़ी राहत दिलाई है। फरेन्दा थाना की साइबर सेल टीम ने तत्परता दिखाते हुए ठगी गई 20,300 रुपये की पूरी धनराशि महिला के बैंक खाते में वापस करा दी।
जानकारी के अनुसार, फरेन्दा थाना क्षेत्र के भैया फरेन्दा निवासी उर्मिला पत्नी राजू के साथ ऑनलाइन माध्यम से 20,300 रुपये की साइबर ठगी हुई थी। पीड़िता ने मामले की शिकायत थाना फरेन्दा की साइबर सेल में दर्ज कराई थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए साइबर सेल टीम ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और 3 नवंबर 2026 को ठगी गई पूरी रकम पीड़िता के बैंक खाते में वापस करा दी।
साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई से पीड़ित महिला को राहत मिली है।
पुलिस की अपील: किसी भी अनजान कॉल, लिंक या ऑनलाइन भुगतान अनुरोध पर बिना जांच-पड़ताल भरोसा न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बीजाडांडी में अवैध पाल क्लिनिक सील; दवाइयां और चिकित्सा उपकरण जब्त बंदे भारत जिले में बिना वैध चिकित्सकीय…
पूरी खबर पढ़ें →
न्यायालय के वारंट पर चौक पुलिस की कार्रवाई, घर से 45 वर्षीय वारंटी गिरफ्तार चौक/महराजगंज। न्यायालय से जारी…
पूरी खबर पढ़ें →
फरेन्दा पुलिस की कार्रवाई, 10 बोरी अखरोट के साथ महिला गिरफ्तार, कस्टम एक्ट में मुकदमा दर्ज फरेन्दा/ महराजगंज…
पूरी खबर पढ़ें →
पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह के नेतृत्व में गोरखपुर के लिए निकला कार्यकर्ताओं का हुजूम, सैकड़ों वाहनों का…
पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश की कानून-व्यवस्था और आगामी…
पूरी खबर पढ़ें →
नगर पालिका बस्ती: 3 साल की 'गारंटी' पर 1 साल में लगा अंधेरा, कमीशनखोरी की आँच में जल…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।