न्यायालय के वारंट पर चौक पुलिस की कार्रवाई, घर से 45 वर्षीय वारंटी गिरफ्तार
चौक/महराजगंज।
न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन में महराजगंज पुलिस का अभियान जारी है। इसी क्रम में थाना चौक पुलिस ने पिपरा सोनाड़ी गांव में दबिश देकर एक वारंटी अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बंधु (45 वर्ष) पुत्र घिसियावन, निवासी ग्राम पिपरा सोनाड़ी, थाना चौक, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा संख्या 291/15 में धारा 323, 504, 506 और 406 भादवि के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।