Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Garhwa

ट्रक से बचने की कोशिश बनी हादसे की वजह, एनएच-39 पर दो बाइकों में जोरदार टक्कर; भाजपा मंडल संयोजक प्रताप यादव गंभीर

04 Nov 2026, 12:10 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

सगमा (गढ़वा)। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलिनडूबा पेट्रोल पंप के समीप एनएच-39 पर दो बाइकों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क दुर्घटना में भाजपा मंडल संयोजक प्रताप यादव समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसे में प्रताप यादव की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए डाल्टनगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार पति-पत्नी का इलाज दुद्धी स्थित सरकारी अस्पताल में चल रहा है।IMG 20261104 WA0014

ट्रक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुई बाइक

मिली जानकारी के अनुसार, धुरकी थाना क्षेत्र के झुनका गांव निवासी प्रताप यादव कोलिनडूबा स्थित पेट्रोल पंप से डीजल लेकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एनएच-39 पर सामने से आ रहे एक ट्रक से बचने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और उसी दिशा से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों पर सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।IMG 20261104 WA0015

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों की मदद की और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। प्रताप यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए डाल्टनगंज रेफर कर दिया गया। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार पति-पत्नी को दुद्धी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

क्षेत्र में चिंता का माहौल

प्रताप यादव के सड़क दुर्घटना में घायल होने की खबर मिलते ही झुनका गांव सहित आसपास के इलाके में चिंता का माहौल है। उनके परिचितों और क्षेत्र के लोगों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कलमना- नागपुर, और इतवारी रेलखंड के बीच दो समपार फाटकों को स्थाई रूप से बंद किया जा रहा है
Nagpur04 Nov

कलमना- नागपुर, और इतवारी रेलखंड के बीच दो समपार फाटकों को स्थाई रूप से बंद किया जा रहा है

कलमना- नागपुर और इतवारी रेलखंड के बीच दो समपार रेल फाटक को रेल प्रशासन द्वारा स्थाई रूप से…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Gaya04 Nov

बिहार सरकार युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग अवर प्रादेशिक नियोजनालय गया के सौजन्य से एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन l

बिहार सरकार युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग अवर प्रादेशिक नियोजनालय, गया। *आवश्यक सूचना:-* दिनांक- 05.11.2026 को Kedar…

पूरी खबर पढ़ें →
1857 के शहीदों को समर्पित स्मारक के लोकार्पण की तैयारियां पूरी, 5 नवंबर को अंबाला में उमड़ेगा जनसैलाब : अनिल विज
Kurukshetra04 Nov

1857 के शहीदों को समर्पित स्मारक के लोकार्पण की तैयारियां पूरी, 5 नवंबर को अंबाला में उमड़ेगा जनसैलाब : अनिल विज

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!