Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

कलेक्टर ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारियों की कार्यशाला का किया शुभारंभ

04 Nov 2026, 10:00 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कलेक्टर ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारियों की कार्यशाला का किया शुभारंभ - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

// समाचार 02//
स्थान- आगर मालवा
जिला संवाददाता -PL तिवारी वंदे भारत लाइव टीवी के लिए Mo-9993357757

*बाल विवाह रोकथाम में प्रतिषेध अधिकारियों की सक्रिय एवं संवेदनशील भूमिका है- डॉ. मीना *

कलेक्टर ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारियों की कार्यशाला का किया शुभारंभ
आगर-मालवा, 04 नवंबर 2026। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन वात्सल्य के तहत समेकित बाल संरक्षण योजना एवं बाल विवाह रोकथाम पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन बुधवार को एकता सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र, एनआरएलएम भवन, आगर में किया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. मीना ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारियों को बाल विवाह रोकथाम में सक्रिय एवं संवेदनशील भूमिका निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक कुरीति है, इसके उन्मूलन के लिए मैदानी स्तर पर सतत जागरूकता एवं तत्काल कार्रवाई आवश्यक है।
कार्यशाला में मिशन वात्सल्य के मुख्य उद्देश्य, संरचना एवं क्रियान्वयन, किशोर न्याय अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, स्पॉन्सरशिप योजना व मिशन वात्सल्य पोर्टल पर लाइव डेटा प्रविष्टि तथा फॉस्टर केयर व्यवस्था, चयन प्रक्रिया एवं कानूनी गोद, दत्तक ग्रहण (Adoption) की वैधानिक प्रक्रिया, CARA के नियम एवं दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण सत्रों में श्रीमती कल्पना राजजादा, संभागीय समन्वयक ममता HIMC, श्श्मरजीत सिंह सलाहकार, यूनिसेफ, संदीप चौहान (संरक्षण अधिकारी) एवं जमील अहमद काजी (सामाजिक कार्यकर्ता) द्वारा विषयवार प्रस्तुतियां दी गईं।
कार्यशाला में जिले के बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारियों, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों, संरक्षण से जुड़े कर्मचारियों एवं अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अंत में प्रश्नोत्तरी एवं समापन सत्र में प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को जिले में प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने का संकल्प लिया गया।
प्रारंभ में कार्यक्रम अधिकारी राजीव गुप्‍ता ने बाल विवाह रोकथाम अभियान एवं कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्‍तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन श्री जमील अहमद काजी ने किया।
कार्यशाला का शुभारंभ कलेक्‍टर डॉ. शेर सिंह मीना एवं जिला पंचायत सीईओ बीएस सोलंकी ने दीप प्रज्‍ज्‍वलित कर किया। राजीव गुप्‍ता, सीडीपीओ सुश्री संगीता तोमर, सुश्री मीना जमरा आदि ने अतिथियों का स्‍वागत् किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सुरखी टैंक नाके पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, ओवरलोड फायर क्ले से भरा वाहन जब्त बिना नंबर प्लेट, आरएफआईडी टैग और वैध दस्तावेजों के खनिज परिवहन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, संय
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Maihar23 Nov

मैहर के यात्री निवास में 22 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी 🚨

मैहर के यात्री निवास में 22 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी 🚨…

पूरी खबर पढ़ें →
मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
Sagar23 Nov

मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश संविधान की रक्षा के लिए जबलपुर में हुंकार भरेगी आगर-मालवा कांग्रेस, 26 नवंबर को शक्ति प्रदर्शन की तैयारी जिला कांग्रेस कमेटी की बैठ
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Sikar23 Nov

**हांसपुर के वार्ड नंबर 6 में दो साल से टूटी पड़ी सीसी सड़क, जिम्मेदारों की अनदेखी से ग्रामीणों में रोष**

**हांसपुर के वार्ड नंबर 6 में दो साल से टूटी पड़ी सीसी सड़क, जिम्मेदारों की अनदेखी से ग्रामीणों…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!