Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Haridwar

हरिद्वार में मिठाई निर्माण इकाइयों एवं दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 35 पेड़ा मिठाई के पैकेट हटवाए*

04 Nov 2026, 10:06 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
हरिद्वार में मिठाई निर्माण इकाइयों एवं दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 35 पेड़ा मिठाई के पैकेट हटवाए* - HARIDWAR, उत्तराखंड

विजय कुमार बंसल हरिद्वार ब्यूरो

*हरिद्वार में मिठाई निर्माण इकाइयों एवं दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 35 पेड़ा मिठाई के पैकेट हटवाए*

*मोबाइल फूड वैन से 82 खाद्य पदार्थों की जांच, मानकों के अनुरूप न मिलने पर 15 खाद्य पदार्थों को मौके से हटवाया*

*हरिद्वार, 04 नवंबर 2026*

      आयुक्त, खाद्य सुरक्षा उत्तराखंड विनय शंकर पांडेय एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में बुधवार को सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा महिमानंद जोशी के नेतृत्व में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन की टीम द्वारा शिवालिक नगर एवं इकबालपुर क्षेत्र में मिठाई निर्माण इकाइयों तथा मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया गया।
      पथरी थाना पुलिस से प्राप्त सूचना के आधार पर एक मिठाई निर्माण इकाई का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मौके से खुले रसगुल्ले एवं खुले गुलाब जामुन के दो नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए गए। निरीक्षण के दौरान अनिवार्य दस्तावेज प्रस्तुत न किए जाने, मिठाइयों के बड़े डिब्बों को ढककर न रखने तथा गंदे पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं पाए जाने पर संबंधित इकाई को मौके पर नोटिस जारी किया गया। साथ ही इकाई में साफ-सफाई कराने एवं अनिवार्य दस्तावेज प्रस्तुत करने तक मिठाइयों का निर्माण, भंडारण एवं बिक्री बंद रखने के निर्देश दिए गए।
     इसके अतिरिक्त शिवालिक नगर स्थित एक रिटेल स्टोर से पेड़ा मिठाई का एक नमूना प्रयोगशाला जांच हेतु लिया गया। जांच के दौरान संबंधित प्रतिष्ठान के खाद्य पंजीकरण में मिठाई की खाद्य श्रेणी शामिल एवं अनुमोदित नहीं पाई गई। इस पर खाद्य पंजीकरण में आवश्यक संशोधन कराने तक मिठाइयों के भंडारण एवं बिक्री पर रोक लगा दी गई। वहीं, पैकेटों पर निर्माता का नाम एवं पता अंकित न होने के कारण 400 ग्राम के 11 पैकेट तथा 800 ग्राम के 23 पैकेट सहित कुल 35 पेड़ा मिठाई के पैकेट मौके से हटवाए गए और उनकी बिक्री पर रोक लगाई गई।
वहीं, उपायुक्त लैब वीरेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार की टीम द्वारा मंगलौर कस्बा एवं झबरेड़ा में मोबाइल फूड वैन के माध्यम से मिठाई, खाद्य तेल एवं नमकीन सहित कुल 82 खाद्य पदार्थों की जांच की गई। जांच के दौरान 15 खाद्य पदार्थ निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए, जिन्हें टीम द्वारा मौके से हटवा दिया गया।
      खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण एवं जांच अभियान लगातार जारी रखा जा रहा है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, पांच लोगों को किया गिरफ्तार
Ghazipur05 Nov

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, पांच लोगों को किया गिरफ्तार

खबर गाजीपुर से। गाजीपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में…

पूरी खबर पढ़ें →
पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के गंभीर मामलों में वांछित आरोपी के खिलाफ कोल्हुई पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की तेज
Mahrajganj05 Nov

पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के गंभीर मामलों में वांछित आरोपी के खिलाफ कोल्हुई पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की तेज

पॉक्सो और बीएनएस के आरोपी के घर पुलिस ने कराई मुनादी, नोटिस चस्पा; तलाश जारी कोल्हुई, महराजगंज। पॉक्सो…

पूरी खबर पढ़ें →
भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोल्हुई पुलिस ने एक व्यक्ति को दो बोरी भारतीय यूरिया खाद के साथ किया गिरफ्तार
यूपी में 24 चैरिटेबल ब्लड सेंटरों पर कार्रवाई, 10 और केंद्रों का संचालन बंद; 62 जिलों के 158 केंद्रों की जांच में मिलीं गंभीर खामियां
नगरी एवं मगरलोड में 1.46 लाख रूपये के अवैध पटाखे जब्त, बिरेझर में अवैध शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार*
Dhamtari05 Nov

नगरी एवं मगरलोड में 1.46 लाख रूपये के अवैध पटाखे जब्त, बिरेझर में अवैध शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार*

रिपोर्टर :- एसकुमार साहू धमतरी मो नं. 9131340270 धमतरी पुलिस अधीक्षक धमतरी भावना पांडेय के निर्देशन में जिले…

पूरी खबर पढ़ें →
धमतरी पुलिस पूरी तरह अलर्ट: शहर में सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों ने संभाली कमान, बाजार क्षेत्रों में की पैदल पेट्रोलिंग
error: Content is protected !!