50 लाख रुपये का ट्रैफिक सिग्नल बना शोपीस, सीसी पावर चौराहे पर पुलिसकर्मियों के साथ कांग्रेस नेता ने संभाली यातायात व्यवस्था
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


पीथमपुर में बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे सवाल, 50 लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद चौराहे पर जाम से राहत नहीं
धार/पीथमपुर। औद्योगिक नगरी पीथमपुर के सीसी पावर चौराहे पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के उद्देश्य से करीब 50 लाख रुपये की लागत से लगाया गया ट्रैफिक सिग्नल सिस्टम महज शोपीस बनकर रह गया है।
चौराहे पर यातायात नियंत्रण की व्यवस्था प्रभावी नजर नहीं आने के कारण वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे बने कि यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष डॉ.
हेमंत हिरोले स्वयं पुलिस कर्मचारियों के साथ सड़क पर उतरे और ट्रैफिक का मोर्चा संभाला। उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर वाहनों को व्यवस्थित तरीके से निकलवाने का प्रयास किया।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब यातायात नियंत्रण के लिए लाखों रुपये खर्च कर आधुनिक ट्रैफिक सिग्नल लगाए गए हैं, तो फिर उनका समुचित उपयोग क्यों नहीं हो रहा है? क्या संबंधित विभाग द्वारा सिग्नल की नियमित मॉनिटरिंग और रखरखाव किया जा रहा है?
जिम्मेदार विभाग से उठते सवाल
50 लाख रुपये की लागत से लगाए गए ट्रैफिक सिग्नल का संचालन नियमित क्यों नहीं हो रहा? क्या सिग्नल सिस्टम तकनीकी खराबी के कारण बंद है या संचालन में लापरवाही बरती जा रही है?
यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए जिम्मेदार विभाग ने अब तक क्या कदम उठाए हैं? आखिर कब पीथमपुर के वाहन चालकों को जाम और अव्यवस्थित यातायात से राहत मिलेगी?
अब देखना होगा कि जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और संबंधित जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या को कितनी गंभीरता से लेते हैं और लाखों रुपये की लागत से लगाए गए ट्रैफिक सिग्नल को वास्तव में उपयोगी बनाते हैं या यह इसी तरह शोपीस बना रहेगा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

ओड़िसा मे ड्रग्स सप्लायर ने गिरफ्तारी के बाद बाथरूम मे फांसी लगाकर दी अपनी जान। पुलिस कर्मियों को…
पूरी खबर पढ़ें →
करनाल मे आयोजित अमित शाह की लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ यात्रा के मद्देनजर शहर के लोग पिछले दो…
पूरी खबर पढ़ें →
केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह बीजेपी द्वारा आयोजित लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ यात्रा मे भाग लेने आज करनाल…
पूरी खबर पढ़ें →
• वरिष्ठजन कल्याण महासंघ का "घर-घर बांटें रोशनी और फैलाएं खुशियां अभियान" : जरूरतमंद लोगों की दिवाली रोशन…
पूरी खबर पढ़ें →
मुरैना पुलिस ने गुरुवार सुबह चंबल के डकैत कल्ली गुर्जर और उसके साथी अजय का शॉर्ट एनकाउंटर किया।…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा।** जिले की कांग्रेस राजनीति में स्थानीय और बाहरी नेतृत्व को लेकर एक बार फिर सियासी घमासान के…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।