Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Bilaspur

दादी ने बाहर जाने से रोका तो पोते ने उतारा मौत के घाट, लकड़ी के खुरे से सिर पर किया वार

05 Nov 2026, 04:27 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
दादी ने बाहर जाने से रोका तो पोते ने उतारा मौत के घाट, लकड़ी के खुरे से सिर पर किया वार - बिलासपुर, छत्तीसगढ़

इमानुएल भारद्वाज की रिपोर्ट

पचपेड़ी। बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत लोहरसी के सोन सतनामी पारा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पोते ने अपनी ही 65 वर्षीय दादी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दादी द्वारा बार-बार बाहर आने-जाने से रोकने पर आरोपी नाराज था, जिसके चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका नरबद कोसले (65 वर्ष) घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान उनके पोते मृत्युंजय कोसले उर्फ बाबू ने लकड़ी के खुरे से उनके सिर पर जोरदार हमला कर दिया। हमले में गंभीर चोट लगने के कारण बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद अपने पिता को फोन कर दादी की हत्या करने की जानकारी दी। आरोपी ने बताया कि उसकी दादी आए दिन उसे बाहर आने-जाने से रोकती थीं। इसी बात को लेकर वह नाराज था और गुस्से में आकर उसने अपनी दादी पर हमला कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

धमतरी पुलिस पूरी तरह अलर्ट: शहर में सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों ने संभाली कमान, बाजार क्षेत्रों में की पैदल पेट्रोलिंग
वरिष्ठजन कल्याण महासंघ का “घर-घर बांटें रोशनी और फैलाएं खुशियां अभियान” : जरूरतमंद लोगों की दिवाली रोशन करने सामग्री वितरण की हुई शुरुआत
Durg05 Nov

वरिष्ठजन कल्याण महासंघ का “घर-घर बांटें रोशनी और फैलाएं खुशियां अभियान” : जरूरतमंद लोगों की दिवाली रोशन करने सामग्री वितरण की हुई शुरुआत

• वरिष्ठजन कल्याण महासंघ का "घर-घर बांटें रोशनी और फैलाएं खुशियां अभियान" : जरूरतमंद लोगों की दिवाली रोशन…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!