मऊ में सरकारी योजना का झांसा देकर महिलाओं से लाखों की ठगी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


मऊ में सरकारी योजना का झांसा देकर महिलाओं से 38.64 लाख रुपये की ठगी का आरोप, पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार
मऊ। हलधरपुर थाना क्षेत्र के पहसा मोहिउद्दीनपुर गांव में सरकारी योजना के नाम पर महिलाओं से लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।
गांव की कई महिलाओं ने राकेश राम नामक व्यक्ति पर सरकारी नौकरी और कर्ज माफी योजना का लालच देकर अलग-अलग फाइनेंस कंपनियों से उनके नाम पर लोन निकलवाने और रकम हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिलाओं के अनुसार, नम्र, बजाज, एलटी, एक्सिस बैंक, सैटिन, सोनाटा और आशीर्वाद सहित कई फाइनेंस कंपनियों से उनके नाम पर कुल करीब 38 लाख 64 हजार रुपये का ऋण कराया गया।
आरोप है कि राकेश राम ने सरकारी योजना के तहत पैसा माफ होने का भरोसा देकर महिलाओं से रकम ले ली। शुरुआत में महिलाओं को बताया गया कि सरकार की विशेष योजना के तहत उनका कर्ज माफ हो जाएगा।
महिलाओं का आरोप है कि कुछ समय बाद फाइनेंस कंपनियों के कर्मचारी किस्त वसूली के लिए घर पहुंचने लगे। जब उन्होंने राकेश राम से अपने पैसे वापस मांगे तो उसने कथित तौर पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

फतेहाबाद मे किसानो ने अपनी मांगो को लेकर दूसरे दिन अपने सांकेतिक धरने को पक्के धरने मे तब्दील…
पूरी खबर पढ़ें →
ओड़िसा मे ड्रग्स सप्लायर ने गिरफ्तारी के बाद बाथरूम मे फांसी लगाकर दी अपनी जान। पुलिस कर्मियों को…
पूरी खबर पढ़ें →
करनाल मे आयोजित अमित शाह की लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ यात्रा के मद्देनजर शहर के लोग पिछले दो…
पूरी खबर पढ़ें →
केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह बीजेपी द्वारा आयोजित लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ यात्रा मे भाग लेने आज करनाल…
पूरी खबर पढ़ें →
• वरिष्ठजन कल्याण महासंघ का "घर-घर बांटें रोशनी और फैलाएं खुशियां अभियान" : जरूरतमंद लोगों की दिवाली रोशन…
पूरी खबर पढ़ें →
मुरैना पुलिस ने गुरुवार सुबह चंबल के डकैत कल्ली गुर्जर और उसके साथी अजय का शॉर्ट एनकाउंटर किया।…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।