Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhamtari

धारदार तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला आदतन बदमाश गिरफ्तार

05 Nov 2026, 04:27 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
धारदार तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला आदतन बदमाश गिरफ्तार - धमतरी, छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के सख्त निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों, चाकूबाजों एवं गुंडे-बदमाशों के विरुद्ध निरंतर सघन अभियान चलाकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने आम जगह पर धारदार तलवार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली स्टाफ अपराध नियंत्रण एवं गश्त पेट्रोलिंग पर रवाना था। भ्रमण के दौरान इतवारी बाजार के पास मुखबिर से पुख्ता सूचना प्राप्त हुई कि मैला गड्ढा,महिमा सागर वार्ड शराब भट्ठी रोड पर एक व्यक्ति हाथ में धारदार लोहे की तलवार लेकर लहरा रहा है तथा आने-जाने वाले आम लोगों को डरा-धमका कर दौड़ा रहा है, जिससे इलाके में भारी दहशत का माहौल बना हुआ है।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल गवाहों को साथ लेकर मौके पर घेराबंदी की और तलवार लहरा रहे संदिग्ध व्यक्ति को धर दबोचा। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम हेमंत सिंह राजपूत उर्फ बिट्टू, पिता सातम सिंह राजपूत, उम्र 32 वर्ष, निवासी विंध्यवासिनी वार्ड, थाना सिटी कोतवाली, जिला धमतरी बताया।

*जब्ती एवं वैधानिक कार्यवाही:*
आरोपी के कब्जे से एक लोहे की धारदार तलवार विधिवत जब्त कर पुलिस ने कब्जे में ली। तलवार रखने एवं लहराने के संबंध में वैध दस्तावेज पेश नहीं किए जाने पर आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 286/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है।

▪️*आरोपी का नाम*- हेमंत सिंह राजपूत उर्फ बिट्टू, पिता सातम सिंह राजपूत, उम्र 32 वर्ष, निवासी विंध्यवासिनी वार्ड, थाना सिटी कोतवाली, जिला धमतरी(छ.ग.)

धमतरी पुलिस द्वारा स्पष्ट संदेश दिया गया है कि शहर में शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी असामाजिक तत्व या बदमाश को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

(छ.ग.)महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा अपडेट: सौरभ चंद्राकर के बाद अब रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जानिये कौन है रवि उप्पल
Dhamtari05 Nov

(छ.ग.)महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा अपडेट: सौरभ चंद्राकर के बाद अब रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जानिये कौन है रवि उप्पल

रायपुर 4 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में जांच एजेंसियों को एक और…

पूरी खबर पढ़ें →
धमतरी /ई-चालान बकायादार वाहन चालक हो जाएं सतर्क, भुगतान नहीं करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई
Dhamtari05 Nov

धमतरी /ई-चालान बकायादार वाहन चालक हो जाएं सतर्क, भुगतान नहीं करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई

धमतरी /ई-चालान बकायादार वाहन चालक हो जाएं सतर्क, भुगतान नहीं करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई धमतरी,…

रायपुर /90 व्ही आई पी लोगों के ट्रांसफर करने हेतु अनुशंसा पत्रों के बोझ तले दबे शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव जी,
Dhamtari05 Nov

रायपुर /90 व्ही आई पी लोगों के ट्रांसफर करने हेतु अनुशंसा पत्रों के बोझ तले दबे शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव जी,

रायपुर। (Vande bharat live tv News ) छ.ग. प्रदेश में शिक्षा मंत्री इन दिनों विभागीय कामकाज से ज्यादा…

पूरी खबर पढ़ें →
और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कलेमेटा गांव तालाब में 3 क्विंटल मछलियां मरीं मछली पालन समिति ने की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की
Dhamtari05 Nov

और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कलेमेटा गांव तालाब में 3 क्विंटल मछलियां मरीं मछली पालन समिति ने की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की

नगरी- नगरी विकासखंड के ग्राम पंचायत कलेमेटा अंतर्गत ग्राम पेडू तालाब में ग्राम समिति द्वारा किए जा रहे…

पूरी खबर पढ़ें →
औषधिय वनस्पतियों का ज्ञान लेने अमेरिका से पहुंचे दो विदेशी अतिथि छत्तीसगढ़ के दुगली में
Dhamtari05 Nov

औषधिय वनस्पतियों का ज्ञान लेने अमेरिका से पहुंचे दो विदेशी अतिथि छत्तीसगढ़ के दुगली में

धमतरी / नगरी -दुगली में आगोरा एकोटूरिज्म की विशेष ज्ञान आधारित यात्रा में बस्तर,धमतरी और कबीरधाम के आदिवासी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!