और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कलेमेटा गांव तालाब में 3 क्विंटल मछलियां मरीं मछली पालन समिति ने की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


नगरी- नगरी विकासखंड के ग्राम पंचायत कलेमेटा अंतर्गत ग्राम पेडू तालाब में ग्राम समिति द्वारा किए जा रहे मछली पालन को बड़ा नुकसान पहुंचा है। मंगलवार से तालाब में लगातार मछलियां मरकर पानी में उतराने लगी हैं। ग्रामीणों के अनुसार अब तक करीब तीन क्विंटल मछलियां मर चुकी हैं। इससे समिति को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा तालाब में कीटनाशक या कोई जहरीला पदार्थ डाला गया हो सकता है। ग्रामीणों के मुताबिक तालाब के आसपास कीटनाशक पदार्थ पड़ा हुआ भी दिखाई दिया है। हालांकि, मछलियों की मौत का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। लगातार मछलियों के मरने से ग्राम समिति के सदस्यों और ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। वहीं आसपास के लोगों को भी दुर्गंध और अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्राम समिति एवं ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, तालाब के पानी एवं मृत मछलियों के नमूने लेकर जांच कराने तथा दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही मछली पालन समिति को हुए आर्थिक नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग भी उठाई है।
इस संबंध में सरपंच रूपेंद्र मरकाम, दयाराम कमार, अशोक मरकाम, देवक निर्मलकर, ग्राम पटेल सियाराम, विष्णु यादव, ग्राम कोटवार देवप्रक्ष एवं देवदास सहित समस्त ग्रामवासियों ने प्रशासन से जल्द जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

फतेहाबाद मे किसानो ने अपनी मांगो को लेकर दूसरे दिन अपने सांकेतिक धरने को पक्के धरने मे तब्दील…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर :- एसकुमार साहू जिला ब्यूरो धमतरी मो न. 9131340270 आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर शहर में सुरक्षा…
पूरी खबर पढ़ें →
ओड़िसा मे ड्रग्स सप्लायर ने गिरफ्तारी के बाद बाथरूम मे फांसी लगाकर दी अपनी जान। पुलिस कर्मियों को…
पूरी खबर पढ़ें →
करनाल मे आयोजित अमित शाह की लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ यात्रा के मद्देनजर शहर के लोग पिछले दो…
पूरी खबर पढ़ें →
केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह बीजेपी द्वारा आयोजित लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ यात्रा मे भाग लेने आज करनाल…
पूरी खबर पढ़ें →
• वरिष्ठजन कल्याण महासंघ का "घर-घर बांटें रोशनी और फैलाएं खुशियां अभियान" : जरूरतमंद लोगों की दिवाली रोशन…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।