Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhamtari

धमतरी पुलिस पूरी तरह अलर्ट: शहर में सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों ने संभाली कमान, बाजार क्षेत्रों में की पैदल पेट्रोलिंग

05 Nov 2026, 04:28 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
धमतरी पुलिस पूरी तरह अलर्ट: शहर में सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों ने संभाली कमान, बाजार क्षेत्रों में की पैदल पेट्रोलिंग - धमतरी, छत्तीसगढ़

रिपोर्टर :- एसकुमार साहू जिला ब्यूरो धमतरी
मो न. 9131340270
आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आम नागरिकों, व्यापारियों एवं बाजार पहुंचने वाले लोगों के लिए सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात सुनिश्चित करने धमतरी पुलिस द्वारा विशेष तैयारियां की जा रही हैं। पुलिस अधीक्षक धमतरी भावना पांडेय के निर्देशानुसार त्योहारी सीजन में बाजार क्षेत्रों में बढ़ने वाली भीड़ एवं वाहनों के दबाव को देखते हुए पुलिस द्वारा लगातार निगरानी एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.सी. पटेल के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों में पैदल पेट्रोलिंग की गई। यह पेट्रोलिंग मकई चौक से प्रारंभ होकर सदर बाजार होते हुए विंध्यवासिनी मंदिर तक की गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने प्रमुख बाजार मार्गों, चौक-चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों का भ्रमण कर यातायात की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया।

पैदल पेट्रोलिंग के दौरान बाजार क्षेत्रों में बढ़ते यातायात दबाव, वाहनों की पार्किंग, दुकानों के सामने होने वाली भीड़ एवं आवागमन में संभावित बाधाओं का निरीक्षण किया गया। साथ ही ऐसे स्थानों को चिन्हांकित कर यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिस जवानों को भी यातायात नियंत्रण एवं आम नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सतर्कता एवं मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बाजार के व्यापारियों एवं दुकानदारों से प्रत्यक्ष संवाद कर दीपावली के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय सहयोग करने की अपील की। व्यापारियों से कहा गया कि वे अपनी दुकानों के सामने अनावश्यक रूप से वाहन खड़े न होने दें, सड़क एवं फुटपाथ पर सामान रखकर आवागमन बाधित न करें तथा ग्राहकों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्थित रखने में सहयोग करें।

धमतरी पुलिस द्वारा दीपावली त्योहारी अवधि में शहर की यातायात व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। बाजार क्षेत्रों एवं प्रमुख चौक-चौराहों पर आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित पैदल एवं वाहन पेट्रोलिंग तथा प्रभावी यातायात नियंत्रण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस की सतत मौजूदगी रखते हुए आम नागरिकों एवं व्यापारियों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

धमतरी पुलिस का उद्देश्य है कि दीपावली पर्व के दौरान शहर में कानून एवं शांति व्यवस्था के साथ-साथ यातायात व्यवस्था भी पूरी तरह सुचारू बनी रहे, जिससे आम नागरिक, व्यापारी एवं बाहर से आने वाले लोग बिना किसी परेशानी के आवागमन कर सकें और सभी लोग हर्षोल्लास एवं सुरक्षित वातावरण में त्यौहार मना सकें।

उक्त पैदल पेट्रोलिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.सी. पटेल, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राजेश जगत, यातायात प्रभारी उप निरीक्षक के.आर. साहू, कोतवाली पुलिस टीम, यातायात पुलिस टीम एवं चीता स्क्वायड सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।

▪️धमतरी पुलिस की आमजन एवं व्यापारियों से अपील: दीपावली पर्व के दौरान यातायात नियमों का पालन करें, अपने वाहन निर्धारित एवं सुरक्षित स्थानों पर ही पार्क करें, सड़क पर अनावश्यक भीड़ अथवा जाम की स्थिति निर्मित न करें तथा शहर की सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में धमतरी पुलिस का सहयोग करें।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

धमतरी /ई-चालान बकायादार वाहन चालक हो जाएं सतर्क, भुगतान नहीं करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई
Dhamtari05 Nov

धमतरी /ई-चालान बकायादार वाहन चालक हो जाएं सतर्क, भुगतान नहीं करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई

धमतरी /ई-चालान बकायादार वाहन चालक हो जाएं सतर्क, भुगतान नहीं करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई धमतरी,…

पूरी खबर पढ़ें →
धमतरी /ई-चालान बकायादार वाहन चालक हो जाएं सतर्क, भुगतान नहीं करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई
Dhamtari05 Nov

धमतरी /ई-चालान बकायादार वाहन चालक हो जाएं सतर्क, भुगतान नहीं करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई

धमतरी /ई-चालान बकायादार वाहन चालक हो जाएं सतर्क, भुगतान नहीं करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई धमतरी,…

पूरी खबर पढ़ें →
धारदार तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला आदतन बदमाश गिरफ्तार
Dhamtari05 Nov

धारदार तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला आदतन बदमाश गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के सख्त निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों, चाकूबाजों एवं गुंडे-बदमाशों के विरुद्ध…

पूरी खबर पढ़ें →
रायपुर /90 व्ही आई पी लोगों के ट्रांसफर करने हेतु अनुशंसा पत्रों के बोझ तले दबे शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव जी,
Dhamtari05 Nov

रायपुर /90 व्ही आई पी लोगों के ट्रांसफर करने हेतु अनुशंसा पत्रों के बोझ तले दबे शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव जी,

रायपुर। (Vande bharat live tv News ) छ.ग. प्रदेश में शिक्षा मंत्री इन दिनों विभागीय कामकाज से ज्यादा…

पूरी खबर पढ़ें →
और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कलेमेटा गांव तालाब में 3 क्विंटल मछलियां मरीं मछली पालन समिति ने की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की
Dhamtari05 Nov

और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कलेमेटा गांव तालाब में 3 क्विंटल मछलियां मरीं मछली पालन समिति ने की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की

नगरी- नगरी विकासखंड के ग्राम पंचायत कलेमेटा अंतर्गत ग्राम पेडू तालाब में ग्राम समिति द्वारा किए जा रहे…

पूरी खबर पढ़ें →
औषधिय वनस्पतियों का ज्ञान लेने अमेरिका से पहुंचे दो विदेशी अतिथि छत्तीसगढ़ के दुगली में
Dhamtari05 Nov

औषधिय वनस्पतियों का ज्ञान लेने अमेरिका से पहुंचे दो विदेशी अतिथि छत्तीसगढ़ के दुगली में

धमतरी / नगरी -दुगली में आगोरा एकोटूरिज्म की विशेष ज्ञान आधारित यात्रा में बस्तर,धमतरी और कबीरधाम के आदिवासी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!