43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी बजहा के विशेष गश्ती पार्टी द्वारा 03 बोरी खाद, 01 मोटर साईकल के साथ 01 व्यक्ति को पकड़ा ।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सिद्धार्थनगर जिले की 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी बजहा के विशेष गश्ती पार्टी द्वारा 03 बोरी खाद, 01 मोटर साईकल के साथ 01 व्यक्ति को पकड़ा ।
एसएसबी द्वारा आसूचना के आधार रामनगर गाँव के पास विशेष गश्ती पार्टी द्वारा सीमा स्तंभ संख्या 552/1 से लगभग 500 मी. दूरी पर गश्त कर रही थी, तभी दूर से देखा गया कि एक व्यक्ति मोटरसाईकल द्वारा भारत से नेपाल की तरफ जाने का प्रयास कर रहा है, जिसे विशेष गश्ती पार्टी के द्वारा रोकने का प्रयास किया गया, परन्तु विशेष गश्ती पार्टी को देखकर व्यक्ति घबराकर मोटरसाईकल और उस पर लदा सामान छोड़कर नेपाल की तरफ भागने लगा, ड्यूटी पार्टी द्वारा उक्त व्यक्ति को त्वरित प्रयास करते हुए पकड़ लिया गया। गिरे हुए सामान के पास जाकर देखा गया तो वहां पर 03 बोरी यूरिया और 01 मोटरसाईकल बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने अपना पता ग्राम भरतापुर, पोस्ट बजहा, थाना-
कपिलवस्तु, जिला-सिद्धार्थनगर (उत्तर प्रदेश) बताया। व्यक्ति से सामान के बारें में पूछताछ किया गया तो उसके द्वारा वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करने के कारण 03 बोरी यूरिया खाद और 01 मोटर साईकल के साथ व्यक्ति को अग्रिम कार्यवाही हेतु सीमा शुल्क विभाग, ककरहवा के सुपुर्द किया गया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

आज दिनांक 23.11.2026 को नगर पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा जनता दरबार में आमजनों की शिकायतें सुनी गई।…
पूरी खबर पढ़ें →
लेखक : विजय कुमार, वरिष्ठ पत्रकार 23 नवम्बर 2026, गयाजी : लोकतंत्र में शासन की सार्थकता फाइलों की…
पूरी खबर पढ़ें →
*अरुण मिश्रा के स्थान पर प्रमोद उपाध्याय को मिली मैहर सहायक यंत्री की जिम्मेदारी* *मैहर। विगत दिनों ग्राम…
पूरी खबर पढ़ें →
संवाददाता!लखीमपुर खीरी। पलिया के दो पत्रकारों को जेल भेजे जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है।…
पूरी खबर पढ़ें →
दिनांक : २३ नोव्हेंबर २०२६ | Dr.Pintu Paul Distric Repoter Vande Bharat Live Tv 12 गावांच्या शेतकऱ्यांनी घेतली…
पूरी खबर पढ़ें →
भव्य शोभायात्रा के साथ 24 नवंबर से शुरू होगा श्री बजरंग कटाएघाट मेला मधई मंदिर से दोपहर 2…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।