Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Siddharthnagar

आकांक्षा समिति ने बच्चों संग मनाया दीपावली उत्सव, 250 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे सम्मानित

06 Nov 2026, 12:14 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
आकांक्षा समिति ने बच्चों संग मनाया दीपावली उत्सव, 250 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे सम्मानित - SIDDHARTHNAGAR, उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर। दीपावली के उल्लास को रचनात्मकता और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ साझा करने के उद्देश्य से गुरुवार को सदर ब्लॉक के कंपोजिट जूनियर हाईस्कूल तेतरी बाजार में दीपावली उत्सव का आयोजन किया गया। आकांक्षा समिति सिद्धार्थनगर के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम की अगुवाई जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की धर्मपत्नी एवं समिति की अध्यक्ष डॉ. तनुषा टीआर ने की। कार्यक्रम में करीब 250 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस उत्सव में कंपोजिट जूनियर हाईस्कूल तेतरी बाजार के साथ मॉडर्न प्राइमरी स्कूल थरौली के बच्चे भी शामिल हुए। विद्यालय परिसर में बच्चों ने दीप सज्जा, रंगोली निर्माण, नृत्य, गायन, ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग और काव्य पाठ जैसी विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

इस दौरान बच्चों की रचनात्मकता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डॉ. तनुषा टीआर ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के साथ रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ना और उनकी प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करना है। उन्होंने बच्चों के उत्साह और मेहनत की सराहना करते हुए उनका हौसला बढ़ाया।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कंपोजिट स्कूल तेतरी बाजार की आरोही, आरुषि, नीरू, बेबी वर्मा और चांदनी को डांस में बेहतर प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। वहीं कार्ड मेकिंग में काजल निषाद और आदित्य राज तथा रंगोली प्रतियोगिता में सौम्या, खुशबू और स्वरा ने पुरस्कार हासिल किया।

इसी तरह प्राथमिक विद्यालय थरौली की अनोखी को डांस, अनिकेत को कार्ड मेकिंग तथा मुसर्रत, आशिया, सानिया और गुड्डी को गायन में बेहतर प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में एडीएम न्यायिक की पत्नी अलका पांडेय, एसडीएम नौगढ़ की पत्नी आंशू धनखड़, एसडीएम शोहरतगढ़ की पत्नी प्रिया गुप्ता, बीएसए की पत्नी प्रियंका सिंह, सुरैड्या खातून, सलोनी उपाध्याय, जिला समन्वयक सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव और अमित शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर शिक्षक सुरेंद्र गुप्ता, प्रतिभा त्रिपाठी, सुभाष पाण्डेय, हरिमोहन सिंह, गौरव शुक्ला, मनोज पांडेय, नेहा श्रीवास्तव, विमला, किरन, वंदना, मृदुला, अजय शुक्ला, वाचस्पति चतुर्वेदी, पवन मिश्रा, अभय पाठक, कृष्ण कुमार और पूनम की उपस्थिति रही।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर जताई गई नाराजगी का हुआ असर, मैहर में PHE विभाग के सहायक यंत्री बदले*
Maihar23 Nov

मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर जताई गई नाराजगी का हुआ असर, मैहर में PHE विभाग के सहायक यंत्री बदले*

*अरुण मिश्रा के स्थान पर प्रमोद उपाध्याय को मिली मैहर सहायक यंत्री की जिम्मेदारी* *मैहर। विगत दिनों ग्राम…

पूरी खबर पढ़ें →
क्रांतिकारी पत्रकार परिषद ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम एसपी को सौंपा पलिया पत्रकारों के जेल भेजे जाने के मामले में क्रांतिकारी पत्रकार हुए लामबंद
12 गावांच्या शेतकऱ्यांनी घेतली सुधीर भाऊंची भेट “आम्हाला कोणताही मोबदला नको, आम्हाला फक्त आमची शेती हवी आहे!”
Chandrapur23 Nov

12 गावांच्या शेतकऱ्यांनी घेतली सुधीर भाऊंची भेट “आम्हाला कोणताही मोबदला नको, आम्हाला फक्त आमची शेती हवी आहे!”

दिनांक : २३ नोव्हेंबर २०२६ | Dr.Pintu Paul Distric Repoter Vande Bharat Live Tv 12 गावांच्या शेतकऱ्यांनी घेतली…

पूरी खबर पढ़ें →
भव्य शोभायात्रा के साथ 24 नवंबर से शुरू होगा श्री बजरंग कटाएघाट मेला मधई मंदिर से दोपहर 2 बजे निकलेगी श्री बजरंग बली की शोभायात्रा, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी
error: Content is protected !!