Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jaipur

जयपुर जिले के धौला स्कूल प्रकरण में निलंबित अंग्रेजी शिक्षक मौजमाबाद मुख्यालय के लिए रिलीव, तीन सदस्यीय जांच कमेटी ने स्कूल में की गहन पूछताछ

06 Nov 2026, 04:36 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

जयपुर जिले के धौला स्कूल प्रकरण में निलंबित अंग्रेजी शिक्षक मौजमाबाद मुख्यालय के लिए रिलीव, तीन सदस्यीय जांच कमेटी ने स्कूल में की गहन पूछताछ

जयपुर।
जमवारामगढ़ उपखण्ड के धौला ग्राम में संचालित संत शिरोमणि नारायणदास राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पिछले दिनों गरिमा पेटी से छात्राओं की शिकायत मिलने के बाद शुरू हुए प्रकरण में नया अपडेट सामने आया है। निलंबित अध्यापक लेवल-2 अंग्रेजी बिलाल खान पठान को विद्यालय से कार्यमुक्त कर दिया गया है और जांच कमेटी ने स्कूल पहुंचकर मामले की गहन जांच की है।
निलंबन आदेश के बाद प्रधानाचार्य द्वारा पालना करते हुए कार्मिक को पहले बुधवार को ऑफलाइन रिलीव किया गया था और फिर गुरुवार को शाला दर्पण पोर्टल से ऑनलाइन रिलीव किया गया। अब निलंबन काल में कार्मिक का मुख्यालय कार्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, मौजमाबाद (जयपुर) रहेगा, जहां उन्हें उपस्थिति देनी होगी। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता मिलेगा।
जांच कमेटी ने गुरुवार को स्कूल में की जांच-गुरुवार को जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय टीम विद्यालय पहुंची। टीम में सुरेन्द्र कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य, राउमावि गठवाड़ी, नीलम शर्मा, प्रधानाचार्य, राउमावि माजीपुरा और पुष्पा चौधरी, व्याख्याता, राउमावि गठवाड़ी शामिल रहे।

टीम ने विद्यालय के रिकॉर्ड, गरिमा पेटी से प्राप्त शिकायत, स्टाफ के बयान और संबंधित दस्तावेजों की गहनता से जानकारी ली। कमेटी को सूक्ष्मता से जांच कर तथ्यात्मक एवं स्पष्ट जांच रिपोर्ट मय अनुशंसा तत्काल मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, जमवारामगढ़ के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जमवारामगढ़ आर.एस. मीणा द्वारा दिए । मामले की शुरुआत गरिमा पेटी से हुई, जिसमें छात्राओं द्वारा शिकायत प्राप्त हुई थी। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्यालय, प्रारंभिक शिक्षा जयपुर गिरिराज कुमार पारीक द्वारा जारी निलंबन आदेश में कहा गया कि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, समग्र शिक्षा, जमवारामगढ़ के पत्र दिनांक 04.11.2026 द्वारा प्राप्त तथ्यात्मक रिपोर्ट एवं दस्तावेजों के आधार पर प्रथमदृष्टया आरोप पुष्ट पाये जाने पर, प्रशासक एवं जिला कलेक्टर जयपुर से अनुमोदन के बाद राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1958 के नियम 13 के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।
जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद विभागीय जांच आगे बढ़ेगी। जांच में आरोप सिद्ध होने या नहीं होने के आधार पर ही अंतिम कार्रवाई तय होगी। तब तक शिक्षक निलंबन पर रहेंगे।

धौला क्षेत्र में इस प्रकरण को लेकर अभिभावकों में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चर्चा जारी है। सभी की नजर अब जांच कमेटी की रिपोर्ट पर टिकी है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

आज संभाले गे पक्की पंचायत की कमान।नशा और भ्रष्टाचार मुख्य रहेंगी चुनौतियां।
Ganganagar24 Nov

आज संभाले गे पक्की पंचायत की कमान।नशा और भ्रष्टाचार मुख्य रहेंगी चुनौतियां।

श्री गंगानगर जिले की ग्राम पंचायत पक्की से सरपंच गुरमीत राय संभाले गे पक्की पंचायत की कमान।लंबे समय…

पूरी खबर पढ़ें →
कटनी रेलवे स्टेशन के आउटर में 9 सीसीटीवी कैमरों की फाइबर केबल काटी, लाइव प्रसारण ठप पुराने पार्सल ऑफिस के पास तीन स्थानों पर मिली कटी केबल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; जीआरपी ने
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर यातायात पुलिस का शिकंजा, 30 चालकों से 22 हजार रुपये समन शुल्क वसूला ड्रिंक एंड ड्राइव के दो मामलों में धारा 185 के तहत कार्रवाई, एसपी अभिनय विश्वकर्म
आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष का संकल्प
Uttar Bastar Kanker24 Nov

आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष का संकल्प

रिपोर्टर -विनोद उयके दुर्गूकोंदल। रायपुर में सर्व आदिवासी समाज की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुईं विधायक सावित्री मनोज…

पूरी खबर पढ़ें →
वैर आसमान से गिरी बर्फ की सिल्ली बनी कौतूहल का विषय #वैर: खेत में अचानक आसमान से गिरी बर्फ की सिल्ली, गांव में मचा कौतूहल; देखने के लिए जुटी ग्रामीणों की भीड़, भरतपुर जिले के वैर
error: Content is protected !!