धनतेरस से गोवर्धन पूजा तक का पर्व जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और नई ऊर्जा का संचार करे – रंजना साहू
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रिपोर्टर :- एसकुमार साहू जिला ब्यूरो धमतरी मो नं. 9131340270
धमतरी-
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दीपावली (लक्ष्मी पूजा) एवं गोवर्धन पूजा के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में रंजना साहू ने कहा कि दीपोत्सव हमारी भारतीय संस्कृति, परंपरा, आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक है, धनतेरस का पर्व सुख-समृद्धि एवं आरोग्य की कामना का संदेश देता है, वहीं नरक चतुर्दशी बुराई पर अच्छाई की विजय और अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है। दीपावली पर मां लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सभी लोग अपने परिवार और समाज की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना करते हैं।
तो वहीं गोवर्धन पूजा हमें प्रकृति, पर्यावरण, गौमाता और अन्नदाता के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता का भाव रखने की प्रेरणा देती है। ये सभी पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को सशक्त बनाने के साथ ही आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देते हैं।
रंजना साहू ने कामना की कि दीपोत्सव का यह पावन अवसर प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। मां लक्ष्मी की कृपा सभी पर बनी रहे तथा प्रदेश निरंतर विकास, प्रगति और खुशहाली के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे।
उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से इन पर्वों को हर्षोल्लास, आपसी सद्भाव और सामाजिक एकता के साथ मनाने की अपील करते हुए पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

पूर्व विधायक विनय तिवारी ने व्यापारियों को दीपावली की शुभकामनाएं देकर बांटे बधाई कार्ड गोला गोकर्णनाथ छोटी काशी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsमर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में श्रीराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश सिंह ने प्रभागीय…
पूरी खबर पढ़ें →
धमतरी। राजनीति को पद और प्रतिष्ठा के बजाय जनसेवा का माध्यम मानने वाले जिला पंचायत धमतरी के अध्यक्ष…
पूरी खबर पढ़ें →
ब्रेकिंग न्यूज़ | रतनपुर प्रेस क्लब में रवि ठाकुर का दबदबा! अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन, मुकाबले में…
पूरी खबर पढ़ें →
*धमतरी /प्राचार्य को हटाने की मांग लेकर ग्रामसभा पहुंचे विद्यार्थी, घुरावड़ स्कूल में शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर…
पूरी खबर पढ़ें →
पीडीए की राजनीति पर उठे सवाल, मौर्य, शाक्य, सैनी और कुशवाहा समाज ने सम्मान एवं राजनीतिक भागीदारी का…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।