Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Bilaspur

ब्रेकिंग न्यूज़ | रतनपुर प्रेस क्लब में रवि ठाकुर का दबदबा! अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन, मुकाबले में कोई दूसरा दावेदार नहीं! नामांकन के बाद ही तय हुई ताजपोशी। रतनपुर। रतनपुर प

06 Nov 2026, 12:40 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ब्रेकिंग न्यूज़ | रतनपुर प्रेस क्लब में रवि ठाकुर का दबदबा! अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन, मुकाबले में कोई दूसरा दावेदार नहीं! नामांकन के बाद ही तय हुई ताजपोशी। रतनपुर। रतनपुर प - बिलासपुर, छत्तीसगढ़

ब्रेकिंग न्यूज़ | रतनपुर प्रेस क्लब में रवि ठाकुर का दबदबा! अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन, मुकाबले में कोई दूसरा दावेदार नहीं!

नामांकन के बाद ही तय हुई ताजपोशी। रतनपुर।

रतनपुर प्रेस क्लब के चुनाव में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। अध्यक्ष पद के लिए पत्रकार रवि ठाकुर ने निर्विरोध निर्वाचन हासिल कर अपनी जगह पक्की कर ली है।

खास बात यह रही कि निर्धारित समय-सीमा तक उनके सामने अध्यक्ष पद के लिए किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। ऐसे में रवि ठाकुर का अध्यक्ष बनना तय हो गया।

जानकारी के अनुसार, प्रेस क्लब की चुनाव प्रक्रिया के तहत 5 नवंबर को शाम 6 बजे तक नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि निर्धारित थी। वहीं, 11 नवंबर को मतदान के जरिए अध्यक्ष सहित अन्य पदों पर चुनाव कराया जाना प्रस्तावित था।

लेकिन अध्यक्ष पद पर दूसरा नाम सामने नहीं आने से चुनावी मुकाबले की तस्वीर नामांकन प्रक्रिया के साथ ही साफ हो गई। 🔥 निर्विरोध जीत के साथ मिली बड़ी जिम्मेदारी!

रवि ठाकुर के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने की खबर से रतनपुर के पत्रकारों में उत्साह का माहौल है। पत्रकार साथियों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में प्रेस क्लब नई ऊंचाइयों को छुएगा।

अब नए अध्यक्ष के सामने पत्रकारों को एकजुट रखने, पत्रकारों की समस्याओं को मजबूती से उठाने, पत्रकार हितों की रक्षा करने और संगठन को मजबूत बनाने की अहम जिम्मेदारी होगी। 🗞️ नई कमान, नई सोच और पत्रकारों के हितों की नई उम्मीद!

रतनपुर प्रेस क्लब को मिला नया कप्तान, अब पत्रकारों की एकता और अधिकारों की मजबूती पर रहेंगी सबकी निगाहें। रवि ठाकुर को निर्विरोध अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
जुआडिंयों पर मैहर पुलिस का प्रहार जुआ खेलने वाले 07 आरोपियों को मौके से पकड़कर भेजा गया जेल
Maihar06 Nov

जुआडिंयों पर मैहर पुलिस का प्रहार जुआ खेलने वाले 07 आरोपियों को मौके से पकड़कर भेजा गया जेल

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मैहर श्री अवधेश प्रताप सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती चंचल नागर, उप पुलिस…

पूरी खबर पढ़ें →
धमतरी /पद नहीं, जनसेवा है राजनीति का उद्देश्य, राष्ट्र और संगठन के प्रति समर्पण ही मेरा कर्तव्य : अरुण सार्वा
Dhamtari06 Nov

धमतरी /पद नहीं, जनसेवा है राजनीति का उद्देश्य, राष्ट्र और संगठन के प्रति समर्पण ही मेरा कर्तव्य : अरुण सार्वा

धमतरी। राजनीति को पद और प्रतिष्ठा के बजाय जनसेवा का माध्यम मानने वाले जिला पंचायत धमतरी के अध्यक्ष…

पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा में CM सैनी का दीवाली गिफ्ट, कर्मचारियों और पेंशनर्स के DA में 3% की बढ़ोतरी; जानें कब से मिलेगा लाभ
Kurukshetra06 Nov

हरियाणा में CM सैनी का दीवाली गिफ्ट, कर्मचारियों और पेंशनर्स के DA में 3% की बढ़ोतरी; जानें कब से मिलेगा लाभ

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली से पहले…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!