Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Surajpur

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु के पाती’ ने बसंती राजवाड़े के संघर्ष को दिया संबल, भावुक हुईं स्व-सहायता समूह की महिला मुख्यमंत्री के आत्मीय पत्र से बढ़ा हौसला, बेटियों को

08 Nov 2026, 07:11 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल ‘विष्णु के पाती’ के माध्यम से आम नागरिकों तक पहुंच रही आत्मीयता और संवेदनशीलता का एक भावुक उदाहरण सूरजपुर जिले के रामानुजनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम कृष्णपुर की स्व-सहायता समूह से जुड़ी महिला बसंती राजवाड़े के जीवन में देखने को मिला। मुख्यमंत्री द्वारा उनके संघर्ष, स्वरोजगार और परिवार के प्रति जिम्मेदारियों को आत्मीयता से उल्लेखित करते हुए पत्र लिखे जाने पर बसंती भावुक हो उठीं।

उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्र पाकर उन्हें बेहद खुशी हुई और कठिन समय में आगे बढ़ने का नया हौसला मिला है। बसंती राजवाड़े ने सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बीच अपने परिवार की जिम्मेदारी संभालते हुए स्वरोजगार की राह चुनी।

तीन बेटियों और माता-पिता की देखभाल की जिम्मेदारी निभाते हुए उन्होंने बिहान योजना के स्व-सहायता समूह से जुड़कर प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत ऋण प्राप्त किया और सरसों तेल निकालने का व्यवसाय शुरू किया। आज यही व्यवसाय उनके परिवार की आजीविका का महत्वपूर्ण आधार बन गया है।

मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में बसंती के संघर्ष, साहस और बेटियों के भविष्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने उनकी बेटियों आस्था, अंकिता और समीक्षा की शिक्षा का उल्लेख करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

साथ ही माता-पिता की देखभाल और परिवार के प्रति उनके समर्पण को भी सराहा। मुख्यमंत्री के पत्र से अभिभूत बसंती राजवाड़े ने कहा कि वे चाहती हैं कि उनकी बेटियां खूब पढ़-लिखकर आत्मनिर्भर बनें और जीवन में अपने फैसले स्वयं ले सकें।

उन्होंने कहा कि जिस संघर्ष से उन्हें गुजरना पड़ा, उनकी बेटियों को वैसी परिस्थितियों का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री द्वारा बेटियों की शिक्षा और माता-पिता के प्रति उनके दायित्वों को याद किए जाने से उन्हें विशेष खुशी हुई।

भावुक स्वर में बसंती ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके पत्र और आशीर्वाद से उन्हें आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिली है। उन्होंने संकल्प व्यक्त किया कि वे अपने व्यवसाय को और आगे बढ़ाएंगी तथा यह साबित करेंगी कि एक महिला अपने साहस, मेहनत और आत्मविश्वास से अकेले भी अपने परिवार को मजबूत आधार दे सकती है।

श्विष्णु के पातीश् के माध्यम से मुख्यमंत्री का यह आत्मीय संवाद केवल एक पत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उन महिलाओं के संघर्ष, स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता को सम्मान देने का प्रयास भी है, जो विपरीत परिस्थितियों में भी अपने परिवार और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए निरंतर मेहनत कर रही हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिल्हाधिकारी, चंद्रपूर यांचा जिल्ह्यातील सर्व नागरिकांना महत्त्वपूर्ण संदेश
Chandrapur08 Nov

जिल्हाधिकारी, चंद्रपूर यांचा जिल्ह्यातील सर्व नागरिकांना महत्त्वपूर्ण संदेश

जिल्हाधिकारी, चंद्रपूर यांचा जिल्ह्यातील सर्व नागरिकांना महत्त्वपूर्ण संदेश जनगणना २०२७ – राष्ट्रीय उपक्रमात सहभागी होण्याचे आवाहन नमस्कार, मी…

पूरी खबर पढ़ें →
जामगिरी ग्रामपंचायतीच्या कारभारावर गंभीर प्रश्नचिन्ह; ग्रामसेवकांच्या अनुपस्थितीचा आरोप, स्वच्छतेचा प्रश्न ऐरणीवर!
Gadchiroli08 Nov

जामगिरी ग्रामपंचायतीच्या कारभारावर गंभीर प्रश्नचिन्ह; ग्रामसेवकांच्या अनुपस्थितीचा आरोप, स्वच्छतेचा प्रश्न ऐरणीवर!

जामगिरी ग्रामपंचायतीच्या कारभारावर गंभीर प्रश्नचिन्ह; ग्रामसेवकांच्या अनुपस्थितीचा आरोप, स्वच्छतेचा प्रश्न ऐरणीवर! गडचिरोली : जिल्ह्यातील ग्रामपंचायतींच्या प्रशासकीय कामकाजावर…

पूरी खबर पढ़ें →
गांव गांव में दो पहिया वाहन से डायरी पर शराब बेचे जाने को लेकर दिया थाना प्रभारी को ज्ञापन 10 दिन का अल्टिमेटम
Dhar08 Nov

गांव गांव में दो पहिया वाहन से डायरी पर शराब बेचे जाने को लेकर दिया थाना प्रभारी को ज्ञापन 10 दिन का अल्टिमेटम

धार जिला ब्योरों गोपाल मारु की खास रिपोर्ट 9993454360 बरमंडल। शराब ठेकेदारों द्वारा गांवों में डायरी बनाकर अवैध…

पूरी खबर पढ़ें →
गोला नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला ‘रिंकू’ ने दीपावली की दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना की
Kheri08 Nov

गोला नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला ‘रिंकू’ ने दीपावली की दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना की

नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला ‘रिंकू’ ने दीपावली की दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना की गोला गोकर्णनाथ छोटी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!