Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Gorakhpur

गौरगंज चौराहे पर पटाखा दुकानदारों को बेलघाट पुलिस ने दिए सुरक्षा के निर्देश

08 Nov 2026, 09:34 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गौरगंज चौराहे पर पटाखा दुकानदारों को बेलघाट पुलिस ने दिए सुरक्षा के निर्देश - GORAKHPUR, उत्तर प्रदेश

गौरगंज चौराहे पर पटाखा दुकानदारों को बेलघाट पुलिस ने दिए सुरक्षा के निर्देश
थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव ने अग्निशमन यंत्र चलाने का तरीका समझाया, सुरक्षा मानकों के पालन की अपील
गौरगंज/बेलघाट, गोरखपुर। दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बेलघाट पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

इसी क्रम में थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गौरगंज चौराहे पर स्थित पटाखा दुकानों का निरीक्षण कर दुकानदारों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी ने पटाखा विक्रेताओं को शासन-प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने की हिदायत दी।

उन्होंने कहा कि पटाखों की बिक्री के दौरान विशेष सावधानी बरतें और दुकानों पर अग्निशमन यंत्र सहित आग बुझाने के आवश्यक उपकरण उपलब्ध रखें। दुकानों के आसपास ज्वलनशील पदार्थ न रखें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें।

पुलिस टीम ने दुकानदारों को अग्निशमन यंत्र चलाने का तरीका समझाया और उसका व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने जैसी आपात स्थिति में समय रहते सही कदम उठाने से बड़ी दुर्घटना को टाला जा सकता है।

थाना प्रभारी ने दुकानदारों से सुरक्षा नियमों का गंभीरता से पालन करने तथा ग्राहकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की। इस दौरान हल्का प्रभारी एसआई संतोष कुमार बाजपेई, एसआई मनोज कुमार वर्मा, कांस्टेबल फैजान अफसर एवं महिला कांस्टेबल शालिनी सिंह सहित पुलिस टीम मौजूद रही।

बेलघाट पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में लगातार निगरानी की जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिल्हाधिकारी, चंद्रपूर यांचा जिल्ह्यातील सर्व नागरिकांना महत्त्वपूर्ण संदेश
Chandrapur08 Nov

जिल्हाधिकारी, चंद्रपूर यांचा जिल्ह्यातील सर्व नागरिकांना महत्त्वपूर्ण संदेश

जिल्हाधिकारी, चंद्रपूर यांचा जिल्ह्यातील सर्व नागरिकांना महत्त्वपूर्ण संदेश जनगणना २०२७ – राष्ट्रीय उपक्रमात सहभागी होण्याचे आवाहन नमस्कार, मी…

पूरी खबर पढ़ें →
जामगिरी ग्रामपंचायतीच्या कारभारावर गंभीर प्रश्नचिन्ह; ग्रामसेवकांच्या अनुपस्थितीचा आरोप, स्वच्छतेचा प्रश्न ऐरणीवर!
Gadchiroli08 Nov

जामगिरी ग्रामपंचायतीच्या कारभारावर गंभीर प्रश्नचिन्ह; ग्रामसेवकांच्या अनुपस्थितीचा आरोप, स्वच्छतेचा प्रश्न ऐरणीवर!

जामगिरी ग्रामपंचायतीच्या कारभारावर गंभीर प्रश्नचिन्ह; ग्रामसेवकांच्या अनुपस्थितीचा आरोप, स्वच्छतेचा प्रश्न ऐरणीवर! गडचिरोली : जिल्ह्यातील ग्रामपंचायतींच्या प्रशासकीय कामकाजावर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
गांव गांव में दो पहिया वाहन से डायरी पर शराब बेचे जाने को लेकर दिया थाना प्रभारी को ज्ञापन 10 दिन का अल्टिमेटम
Dhar08 Nov

गांव गांव में दो पहिया वाहन से डायरी पर शराब बेचे जाने को लेकर दिया थाना प्रभारी को ज्ञापन 10 दिन का अल्टिमेटम

धार जिला ब्योरों गोपाल मारु की खास रिपोर्ट 9993454360 बरमंडल। शराब ठेकेदारों द्वारा गांवों में डायरी बनाकर अवैध…

पूरी खबर पढ़ें →
गोला नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला ‘रिंकू’ ने दीपावली की दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना की
Kheri08 Nov

गोला नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला ‘रिंकू’ ने दीपावली की दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना की

नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला ‘रिंकू’ ने दीपावली की दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना की गोला गोकर्णनाथ छोटी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!