हरियाणा में डेंगू का डंक तेज…अगस्त तक 105 केस, अब 900 के पार पहुंचा आकड़ा; यह जिला बना डेंगू का हॉटस्पॉट
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
हरियाणा में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस साल अब तक 903 मामले सामने आ चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार गत 6 अगस्त तक प्रदेश में डेंगू के केवल 105 मामले रिपोर्ट हुए थे। इस लिहाज से पिछले 3 महीनों में करीब 800 से अधिक मामले सामने आए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी
और चेतावनी के बावजूद आमजन द्वारा जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किए जाने से हालात बिगड़ रहे हैं। हालांकि पिछले साल 1 जनवरी से 5 नवम्बर तक डेंगू के 1982 मामले सामने आए थे।
इसकी तुलना में इस बार मामलों की संख्या लगभग आधी है। मच्छर जनित बीमारियों को लेकर हरियाणा के डी.
जी. हैल्थ डॉ.
मनीष बंसल ने कहा कि विभाग बीमारियों की रोकथाम के लिए लगातार जरूरी कदम उठा रहा है। लोगों के लिएहैल्थ एडवाइजरी भी जारी की गई है।
उन्होंने लोगों से अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस साल सबसे ज्यादा 106 मामले पंचकूला जिले में सामने आए हैं।
इसके बाद सोनीपत में 81, करनाल में 77, फरीदाबाद और गुरुग्राम में 75-75 तथा झज्जर में 62 मामले रिपोर्ट हुए हैं। राहत की बात यह है कि इस साल डेंगू से किसी मरीज की मौत का मामला सामने नहीं आया है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

उद्घाटन समारोह में भाजपा नेता राजेश गुप्ता और विशाल अवस्थी रहे मुख्य अतिथि, फीता काटकर किया टूर्नामेंट का…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। जिले के ग्राम सेमली स्थित शासकीय तालाब के डूब क्षेत्र और आम रास्ते पर किए गए अवैध…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। कामधेनु योजना के तहत पशुपालन विभाग द्वारा पशुपालकों के लिए तैयार किए गए ऋण प्रकरणों को बैंकों…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला ब्योरों गोपाल मारु की खास रिपोर्ट 9993454360 धार, 10 नवम्बर 2026। कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने…
पूरी खबर पढ़ें →
सूरजपुर भटगांव नगर अध्यक्ष परमेश्वरी राजवाड़े के नेतृत्व में आज सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर शुभारंभ…
पूरी खबर पढ़ें →
मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के सोनीसा ग्राम सभा के निवासी दूध नाथ पुत्र रामू उम्र 60वर्ष…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।