तालकेश्वरपुर में बाबा जयगुरुदेव जी महाराज का भव्य सत्संग, मिर्जापुर-बनारस से पहुंचे प्रवक्ता रामलखन जी महाराज; शाकाहार, जीवों पर दया और सदाचार का दिया संदेश।

तालकेश्वरपुर (बलरामपुर-रामानुजगंज)। दिनांक 10 नवंबर 2026 को छत्तीसगढ़ के जिला बलरामपुर-रामानुजगंज अंतर्गत विकासखंड रामचंद्रपुर के ग्राम पंचायत तालकेश्वरपुर में श्री बृजमोहन रवि के बड़े पुत्र संजय रवि के निवास स्थान पर बाबा जयगुरुदेव जी महाराज आश्रम, मथुरा (उत्तर प्रदेश) के तत्वावधान में भव्य सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सत्संग प्रवक्ता माननीय श्री रामलखन जी महाराज विशेष रूप से अपने निवास स्थान मिर्जापुर-बनारस (उत्तर प्रदेश) से चलकर ग्राम तालकेश्वरपुर पहुंचे। उन्होंने उपस्थित सत्संगी प्रेमी भाई-बहनों को अपने अमृतमय प्रवचनों के माध्यम से आध्यात्मिक ज्ञान, सदाचार, शाकाहार एवं जीवों के प्रति दया भाव रखने का संदेश दिया।
शाकाहार अपनाने और जीव हिंसा से दूर रहने की अपील
प्रवचन के दौरान श्री रामलखन जी महाराज ने कहा कि इस संस्था का मुख्य उद्देश्य किसी भी जीव के प्रति हिंसा नहीं करना तथा सभी लोगों को शुद्ध शाकाहारी जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने लोगों से मांस, मछली, अंडा और शराब जैसे नशीले एवं तामसिक पदार्थों से दूर रहकर सात्विक जीवन जीने की अपील की।
बाबा जयगुरुदेव महाराज जी आश्रम माथुर (उ.प्र.) का अपील संदेश है।
यह शरीर परमात्मा का दिया हुआ है।
इसमे मांस शराब डाल कर इसे श्मशान घाट ना बनाए।
उन्होंने बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के प्रेरणादायक संदेश को भी दोहराया—
बाबा जी का कहना है, शाकाहारी रहना है।
तन-मन करता कौन खराब,
अंडा, मछली, मांस, शराब।
क्या खाने से होगी भलाई,
साग-सब्जी, दूध-मलाई।
शाकाहारी हो जाओगे,
बीमारी से बच जाओगे।
बाबा जी की अर्जी है,
आगे आपकी मर्जी है।
अगर नहीं मानोगे प्यारे,
तौबा-तौबा करोगे सारे।
स्वल्पाहार भंडारे का भी हुआ आयोजन
इस सत्संग कार्यक्रम में छत्तीसगढ़,उत्तरप्रदेश,झारखण्ड के सत्संगी प्रेमी भाई बहन के उपस्थिति के साथ-साथ आयोजक परिवार की ओर से सभी उपस्थित सत्संगी प्रेमी भाई-बहनों एवं अतिथियों के लिए स्वल्पाहार भंडारे का भी आयोजन किया गया। सभी ने प्रेमपूर्वक प्रसाद एवं स्वल्पाहार ग्रहण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं युवा सत्संगी शामिल हुए।
आयोजक परिवार का सराहनीय योगदान
इस धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम के आयोजक परिवार में माननीय श्री बृजमोहन रवि, श्री साहेबलाल, संजय रवि, श्यामदेव, रामनाथ रवि, संतलाल रवि, अनिल रवि, अशोक रवि, राहुल रवि एवं समस्त सत्संगी प्रेमी भाई-बहनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक जागरूकता, शाकाहार, नशामुक्ति, अहिंसा और मानवता का संदेश दिया गया।
📍 स्थान: ग्राम पंचायत तालकेश्वरपुर, विकासखंड रामचंद्रपुर, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज (छत्तीसगढ़)।
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
ब्यूरो रिपोर्टर – अरविन्द कुमार रवि
जिला बलरामपुर-रामानुजगंज (छत्तीसगढ़)।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







