Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Rewari

गोवर्धन पूजा के अवसर पर डॉ. आर.बी. यादव अस्पताल में हुआ अन्नकूट प्रसाद वितरण

10 Nov 2026, 08:10 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गोवर्धन पूजा के अवसर पर डॉ. आर.बी. यादव अस्पताल में हुआ अन्नकूट प्रसाद वितरण - REWARI, हरियाणा

रेवाड़ी। (सुरेश सिहाग )गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर मंगलवार को डॉ. आर.बी. यादव अस्पताल, रेवाड़ी में धार्मिक श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ पूजा-अर्चना की गई। पूजा के पश्चात अन्नकूट प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।

डॉ. आर.बी. यादव अस्पताल की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाना तथा आपसी सद्भाव और सेवा भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

इस अवसर पर डॉ. आर.बी. यादव ने कहा कि गोवर्धन पूजा भारतीय संस्कृति, आस्था और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत धारण करने का प्रसंग हमें प्रकृति संरक्षण, सामूहिक सहयोग और समाज के प्रति अपने दायित्वों का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में प्रेम, सद्भाव, सेवा और भाईचारे की भावना को बढ़ावा मिलता है।
कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा। आयोजकों ने कार्यक्रम में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सुजौली में क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ, सुजौली और बड़खड़िया के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला उद्घाटन समारोह में भाजपा नेता राजेश गुप्ता और विशाल अवस्थी रहे
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश सेमली तालाब के डूब क्षेत्र और आम रास्तों से हटेगा अवैध अतिक्रमण, कलेक्टर ने दिए निर्देश जनसुनवाई में 10 आवेदकों की समस्याएं सुनीं, अ
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश बैंकों में अटके पशुपालकों के ऋण प्रकरणों को प्राथमिकता से मंजूरी दिलाएं : कलेक्टर स्वरोजगार योजनाओं के प्रकरणों का नियमित फॉलोअप करन
कलेक्टर ने जनसुनवाई में आमजनों की समस्याए सुनी और अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
error: Content is protected !!