Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Durg

दीपावली पर देवांगन परिवार की अनूठी पहल : बहू को लक्ष्मी, बेटी को वैभव लक्ष्मी और पत्नी को महालक्ष्मी का स्वरूप मानकर किया सम्मान

09 Nov 2026, 11:59 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
दीपावली पर देवांगन परिवार की अनूठी पहल : बहू को लक्ष्मी, बेटी को वैभव लक्ष्मी और पत्नी को महालक्ष्मी का स्वरूप मानकर किया सम्मान - दुर्ग, छत्तीसगढ़

• दीपावली पर देवांगन परिवार की अनूठी पहल : बहू को लक्ष्मी, बेटी को वैभव लक्ष्मी और पत्नी को महालक्ष्मी का स्वरूप मानकर किया सम्मान

• देवांगन परिवार ने जरूरतमंद बच्चों को मिठाई एवं पटाखे बांटकर रोशन की उनकी भी दिवाली

भिलाई। दीपावली का पर्व केवल धन-वैभव और सुख-समृद्धि की कामना का अवसर ही नहीं, बल्कि परिवार में प्रेम, सम्मान और संस्कारों के दीप प्रज्वलित करने का भी पर्व है। इसी भावना को साकार करते हुए देवांगन परिवार ने नारी सम्मान की दिशा में एक अनूठी एवं अनुकरणीय पहल की है। परिवार ने घर की बहू को लक्ष्मी, बेटी को वैभव लक्ष्मी और पत्नी को महालक्ष्मी का स्वरूप मानकर उनका विधिवत सम्मान किया। इतना ही नहीं, परिवार ने आसपास के जरूरतमंद बच्चों को मिठाई और पटाखे वितरित कर उनकी दीपावली को भी खुशियों से भर दिया।

समाज में नारी के महत्व, गरिमा और सम्मान को पारिवारिक जीवन में प्रतिष्ठित करने के उद्देश्य से देवांगन समाज के प्रमुख एवं वरिष्ठजन कल्याण महासंघ के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन ने दीपावली की रात्रि पारंपरिक लक्ष्मी पूजन के पश्चात अपने घर में इस विशेष आयोजन को संपन्न किया। उन्होंने अपनी पुत्रवधू को लक्ष्मी, पुत्री को वैभव लक्ष्मी तथा पत्नी को महालक्ष्मी का स्वरूप मानते हुए उन पर अक्षत एवं पुष्प वर्षा की और उपहार स्वरूप द्रव्य भेंट कर उनका अभिनंदन किया। परिवार के दोनों पुत्रों एवं पौत्र को कुबेर का प्रतीक मानकर उनका भी सम्मान किया तथा उपहार प्रदान किए।

घनश्याम कुमार देवांगन ने कहा कि नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि संस्कार, समृद्धि और सृजन की शक्ति भी है। नारी का सम्मान केवल नारी तू नारायणी जैसे नारों और उपदेशों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसे हमारे आचरण और पारिवारिक व्यवहार में भी दिखाई देना चाहिए। जब घर में बहू को बेटी जैसा स्नेह, बेटी को गौरव और पत्नी को समान सम्मान मिलेगा, तभी समाज में वास्तविक नारी सम्मान की परंपरा विकसित होगी। नारी का सम्मान घर से प्रारंभ होगा, तभी उसका विस्तार पूरे समाज में होगा।

देवांगन परिवार की इस पहल की विद्वतजनों ने मुक्तकंठ से सराहना की है। अंचल के ख्यातिप्राप्त विद्वान आचार्य डॉ. महेशचंद्र शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं शास्त्रीय परंपरा में नारी को देवी का दर्जा दिया गया है। देवांगन परिवार ने इस सांस्कृतिक आदर्श को केवल पूजा-पाठ तक सीमित न रखकर अपने आचरण और व्यवहार में उतारने का सराहनीय प्रयास किया है। ऐसी पहल परिवार और समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान एवं आत्मीयता की भावना को मजबूत करेगी।
वरिष्ठ साहित्यकार एवं संस्कृतिकर्मी डॉ. डी.पी. देशमुख ने भी इसे नारी सम्मान की दिशा में एक अनुकरणीय कदम बताते हुए कहा कि इस प्रकार के सकारात्मक सोच एवं पारिवारिक संस्कार समाज में व्यापक बदलाव का आधार बन सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि घनश्याम कुमार देवांगन इससे पूर्व भी सामाजिक संवेदनशीलता और परोपकार की मिसाल प्रस्तुत कर चुके हैं। अपने माता-पिता के निधन के पश्चात दशगात्र कार्यक्रम के अवसर पर उन्होंने उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए स्व. तुलाराम देवांगन स्मृति बालक छात्रवृत्ति एवं श्रीमती उर्मिला देवांगन स्मृति बालिका छात्रवृत्ति देने की शुरुआत कर शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय पहल की थी।

दीपावली पर नारी सम्मान और जरूरतमंद बच्चों की खुशियों को समर्पित देवांगन परिवार की यह पहल इस संदेश को सार्थक करती है कि पर्वों की वास्तविक खुशियां तभी पूर्ण होती हैं, जब परिवार में सम्मान और समाज में संवेदना का प्रकाश फैले। परिवार की इस पहल की अंचल में व्यापक सराहना हो रही है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश दिन में पानी होगा स्टोर, रात में टरबाइन से दौड़ेगी बिजली! नीमच में बन रहा देश का सबसे बड़ा पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट खिमला में 11,470 कर
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश स्वामित्व योजना में रजिस्ट्री की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश, हर पटवारी को 70 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य पूरा करना होगा कलेक्टर डॉ. मीना ने
मऊ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मियों ने तीन दिवसीय आंदोलन शुरू किया
Mau11 Nov

मऊ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मियों ने तीन दिवसीय आंदोलन शुरू किया

मऊ: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर तीन दिवसीय आंदोलन…

पूरी खबर पढ़ें →
मऊ में रोडवेज कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया
Mau11 Nov

मऊ में रोडवेज कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया

मऊ: दोपहर लगभग 3 बजे उत्तर प्रदेश रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के दर्जनों कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।…

पूरी खबर पढ़ें →
मऊ: श्रीलक्ष्मी पूजा सेवा ट्रस्ट ने आयोजित किया सांस्कृतिक कार्यक्रम
Mau11 Nov

मऊ: श्रीलक्ष्मी पूजा सेवा ट्रस्ट ने आयोजित किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

मऊ: मुहम्मदाबाद गोहना स्थित रामलीला मैदान में सोमवार शाम श्रीलक्ष्मी पूजा सेवा ट्रस्ट की ओर से जागरण, आरती,…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!