हिराचक में बोलेरो और बाइक की जोरदार टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


दुद्धी सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_विंढमगंज थाना क्षेत्र के हिराचक गांव में दुद्धी-विंढमगंज मार्ग पर एनएच 39 स्थित पत्ता गोदाम के पास सोमवार शाम एक तेज रफ्तार बोलेरो और बाइक की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार,बार्डर क्षेत्र के बंशीधरनगर थाना अंतर्गत बिलासपुर (झारखंड) निवासी 25 वर्षीय विशाल पुत्र ज्वाला प्रसाद बाइक से दुद्धी की ओर से अपने घर जा रहे थे।
जैसे ही वह हिराचक गांव स्थित पत्ता गोदाम के पास पहुंचे, सामने से आ रही एक बोलेरो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी।
सूचना मिलते ही विंढमगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस 102 की टीम ईएमटी अंजलि और चालक हीरालाल की सहायता से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवाया।जहां सीएचसी दुद्धी चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
चिकित्सकों के अनुसार, हादसे में बाइक चालक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं और उनका एक पैर भी फ्रैक्चर हो गया है। हादसे में बाइक और बोलेरो दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
टक्कर के बाद बोलेरो सवार मौके से फरार हो गए, वाहन मौके पर ही छूटा मिला। विंढमगंज पुलिस वाहन को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है ।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कुदरा नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, डीएम कुमार अनुराग से नदी की तत्काल सफाई कराने की…
पूरी खबर पढ़ें →
आज की खबर ग्राम इमिलिया में गोवर्धन पूजा या मौन व्रत के त्यौहार में ग्राम वासी में खुशी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsधार (सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड)। जिला आबकारी विभाग धार द्वारा एकल मदिरा समूह बाग (DHR/FCL-10) के अंतर्गत संचालित…
पूरी खबर पढ़ें →
मृत्यु के बाद भी रोशन रहेगी आंखें: अरुण पारख का नेत्रदान, दो लोगों को मिलेगी नई रोशनी। पत्नी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsप्राप्त हुई जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने दीपावली और नववर्ष के उपलक्ष्य में…
पूरी खबर पढ़ें →
मऊ: देवलास सूर्य मंदिर में करीब 200 साल से लग रहे ऐतिहासिक मेले की शुरुआत 14 नवंबर से…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।