महादलित बस्ती में समाजसेवी शिवम कुमार ने बांटी दीपावली की खुशियां, बच्चों को दिए दीये, मिठाइयां और उपहार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


महादलित बस्ती में समाजसेवी शिवम कुमार ने बांटी दीपावली की खुशियां, बच्चों को दिए दीये, मिठाइयां और उपहार
भभुआ (कैमूर)। दीपावली के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर पुलिस लाइन भभुआ के समीप स्थित महादलित बस्ती एवं जरूरतमंद परिवारों के बीच समाजसेवी शिवम कुमार के नेतृत्व में खुशियां बांटी गईं। इस अवसर पर आनंद मार्ग प्रचारक संघ के सहयोग से ‘मुस्कान उपहार – सार्थक दीपावली अभियान’ के तहत सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं जरूरतमंद परिवारों को मिट्टी के दीये, मोमबत्तियां, फूलझड़ियां, मिठाइयां, बिस्कुट सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपहार स्वरूप प्रदान की गई। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उनकी मुस्कान और उत्साह ने कार्यक्रम को खास बना दिया।
इस मौके पर समाजसेवी शिवम कुमार ने कहा कि दीपावली बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। इस पर्व की खुशियां केवल संपन्न परिवारों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि समाज के हर घर में रोशनी और हर परिवार के जीवन में खुशियां पहुंचनी चाहिए। दीपावली का वास्तविक आनंद तभी है, जब हम अपनी खुशियों में जरूरतमंदों को भी शामिल करें।
उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने घर में दीप जलाने के साथ किसी जरूरतमंद के जीवन में भी खुशियों का उजाला लाने का प्रयास करें। एक छोटी-सी पहल किसी के चेहरे पर बड़ी मुस्कान ला सकती है।
इस अवसर पर राज कुमार देव, कुमारी समता, प्रज्ञा, तन्मय देव, तपस्वी, पुष्पा देवी, सन्नी कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

गोवर्धन पूजा उत्सव प्रतिवर्ष कार्तिक मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि के दिन मनाया जाता है।गोवर्धन पूजा उत्सव, भगवान…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨 ग्राम पडोरा थाना मायापुर से दुखद और आक्रोशित करने वाली खबर 🚨 दिनांक 08/11/2026 की रात्रि को…
पूरी खबर पढ़ें →
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, परिवार में पसरा मातम मोहनिया-रामगढ़ मुख्य मार्ग पर…
पूरी खबर पढ़ें →
गावाच्या विकासासाठी आणि भ्रष्टाचाराविरोधात आवाज बुलंद करण्याचा निर्धार; धनराज भाऊ भडके ग्रामपंचायत निवडणूक स्वतंत्रपणे लढविणार! चिचपल्ली : गावाचा…
पूरी खबर पढ़ें →
कुदरा नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, डीएम कुमार अनुराग से नदी की तत्काल सफाई कराने की…
पूरी खबर पढ़ें →
आज की खबर ग्राम इमिलिया में गोवर्धन पूजा या मौन व्रत के त्यौहार में ग्राम वासी में खुशी…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।