Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sonbhadra

हिराचक में बोलेरो और बाइक की जोरदार टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

09 Nov 2026, 08:52 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
हिराचक में बोलेरो और बाइक की जोरदार टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल - SONBHADRA, उत्तर प्रदेश

दुद्धी सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_विंढमगंज थाना क्षेत्र के हिराचक गांव में दुद्धी-विंढमगंज मार्ग पर एनएच 39 स्थित पत्ता गोदाम के पास सोमवार शाम एक तेज रफ्तार बोलेरो और बाइक की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार,बार्डर क्षेत्र के बंशीधरनगर थाना अंतर्गत बिलासपुर (झारखंड) निवासी 25 वर्षीय विशाल पुत्र ज्वाला प्रसाद बाइक से दुद्धी की ओर से अपने घर जा रहे थे।

जैसे ही वह हिराचक गांव स्थित पत्ता गोदाम के पास पहुंचे, सामने से आ रही एक बोलेरो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी।

सूचना मिलते ही विंढमगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस 102 की टीम ईएमटी अंजलि और चालक हीरालाल की सहायता से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवाया।जहां सीएचसी दुद्धी चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

चिकित्सकों के अनुसार, हादसे में बाइक चालक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं और उनका एक पैर भी फ्रैक्चर हो गया है। हादसे में बाइक और बोलेरो दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

टक्कर के बाद बोलेरो सवार मौके से फरार हो गए, वाहन मौके पर ही छूटा मिला। विंढमगंज पुलिस वाहन को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है ।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

छठ से पहले दुर्गावती नदी बदहाल! नदी में कचरे का अंबार, नगर पंचायत बेखबर!
A2Z सभी खबर सभी जिले की09 Nov

छठ से पहले दुर्गावती नदी बदहाल! नदी में कचरे का अंबार, नगर पंचायत बेखबर!

कुदरा नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, डीएम कुमार अनुराग से नदी की तत्काल सफाई कराने की…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की09 Nov

बाग मदिरा समूह की चार दुकानों के लिए पुनर्निविदा आमंत्रित, 11 नवंबर तक मिलेंगे ऑनलाइन ऑफर बाग क्रमांक-1, बाग क्रमांक-2, टाण्डा और रिंगनोद दुकानों के लिए आबकारी विभाग ने जारी की निव

धार (सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड)। जिला आबकारी विभाग धार द्वारा एकल मदिरा समूह बाग (DHR/FCL-10) के अंतर्गत संचालित…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की09 Nov

महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कं.लिमि. नें उपभोक्ताओं के लिए ” अभय योजना 2027″ शूरू की है।

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने दीपावली और नववर्ष के उपलक्ष्य में…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!