अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, परिवार में पसरा मातम
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, परिवार में पसरा मातम
मोहनिया-रामगढ़ मुख्य मार्ग पर भरखर गांव के समीप हुआ हादसा, इलाज के दौरान भभुआ सदर अस्पताल में तोड़ा दम
मोहनिया (कैमूर)। मोहनिया-रामगढ़ मुख्य मार्ग पर सोमवार को भरखर गांव स्थित काली मंदिर के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के दौरान भभुआ सदर अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान कुदरा थाना क्षेत्र के घरी गांव निवासी मनोज चौधरी की 28 वर्षीय पत्नी अंजू देवी के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, अंजू देवी अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से रामगढ़ से मोहनिया की ओर जा रही थीं। इसी दौरान भरखर गांव के समीप एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अंजू देवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तत्काल मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
महिला की मौत की सूचना मिलने पर मोहनिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भभुआ सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। हादसे की खबर मिलते ही मृतका के घर में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

गोवर्धन पूजा उत्सव प्रतिवर्ष कार्तिक मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि के दिन मनाया जाता है।गोवर्धन पूजा उत्सव, भगवान…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨 ग्राम पडोरा थाना मायापुर से दुखद और आक्रोशित करने वाली खबर 🚨 दिनांक 08/11/2026 की रात्रि को…
पूरी खबर पढ़ें →
महादलित बस्ती में समाजसेवी शिवम कुमार ने बांटी दीपावली की खुशियां, बच्चों को दिए दीये, मिठाइयां और उपहार…
पूरी खबर पढ़ें →
गावाच्या विकासासाठी आणि भ्रष्टाचाराविरोधात आवाज बुलंद करण्याचा निर्धार; धनराज भाऊ भडके ग्रामपंचायत निवडणूक स्वतंत्रपणे लढविणार! चिचपल्ली : गावाचा…
पूरी खबर पढ़ें →
कुदरा नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, डीएम कुमार अनुराग से नदी की तत्काल सफाई कराने की…
पूरी खबर पढ़ें →
आज की खबर ग्राम इमिलिया में गोवर्धन पूजा या मौन व्रत के त्यौहार में ग्राम वासी में खुशी…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।