कार्तिक मास कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथी को गोवर्धन पूजा उत्सव मनाया जाता है।

गोवर्धन पूजा उत्सव प्रतिवर्ष कार्तिक मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि के दिन मनाया जाता है।गोवर्धन पूजा उत्सव, भगवान श्रीकृष्ण जी के उस दिव्य स्वरूप का स्मरण करात है ,जिसमें कि श्रीकृष्ण जी ने ब्रजवासियों को इन्द्रदेव के प्रकोप रक्षा करते हुए गोवर्धन पर्वत को अपनी हाथ की एक उंगली पर उठा लिया था। गोवर्धन पूजा उत्सव सिखाता है कि सच्ची श्रद्धा भक्ती केवल भय से ही नहीं, अपितु प्रेम ,विश्वास से उत्पन्न होती है।
प्रतिवर्ष कार्तिक मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि के दिन मनाया जाने वाला यह उत्सव मानव मन को सहज ही भक्ति भाव से परिपूर्ण कर देता है। इस दिन लोग अपने घर के आंगन या उचित स्थान पर गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाएं हैं, और अन्नकूट के रूप में विभिन्न प्रकार के पकवान बनाकर भगवान श्रीकृष्ण जी और गोवर्धन पर्वत को अर्पित करतें हैं, और परिक्रमा भी किया करतें हैं।
गोवर्धन पूजा उत्सव के पीछे श्रीकृष्ण जी की एक ऐसी आध्यात्मिक लीला छिपी हुई है, जो कि आज के समय में भी मनुष्य को प्रकृति का सम्मान करनें और अहंकार ईष्या त्यागने के साथ ही ईश्वर पर अटूट विश्वास रखने शिक्षा देता है। इस वर्ष 2026 में तिथि भेद होने के कारण गोवर्धन पूजा उत्सव मंगलवार 10 नवंबर को मनाया जायेगा, पंचांग के अनुसार कार्तिक मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि सोमवार 09 नवंबर को दोपहर के समय 12:31 बजे प्रारंभ होगी और और इस तीथि का समापन मंगलवार 10 नवंबर को दोपहर में 02 बजे होगा।
हिंदू धर्मानुसार पर्व त्योहार आदि उदयातिथि के अनुसार मनाया जाता है, इस हिसाब से इस बार गोवर्धन पूजा उत्सव मंगलवार 10 नवंबर को मनाया जायेगा। गोवर्धन पूजा के लिए प्रातःकाल शुभ मुहूर्त 06:40 बजे से सुबह 08:50बजे तक रहेगा,( विभिन्न शहरों में पूजा का समय मुहूर्त अलग अलग भी हो सकता है) ।
गोवर्धन पूजा बहुत ही सरलता के साथ श्रद्धापूर्वक की जाती है। गोवर्धन पूजा परंपरा अनुसार अलग अलग क्षेत्रों में अलग अलग भी हो सकती है।
इस दिन प्रातःकाल स्नान आदि दैनिक कार्यों से निवृत्त होकर स्वच्छ वस्त्र धारण कर, अपने घर के पूजा स्थान को स्वच्छ कर लेना चाहिए। घर के आंगन या किसी भी स्वच्छ स्थल पर गौमाता के गोबर से गोवर्धन पर्वत जैसी आकृति बनाकर, इसे पुष्पों, पत्तियो और अन्य पूजन सामग्री से भी सजाया जा सकता है।
पूजा के दौरान गोवर्धन पर्वत के समक्ष दीपक प्रज्वलित करके ,धूप दीप, फूल, रोली, चंदन, अक्षत, जल आदि अर्पित करके नैवेद्य अर्पित करना चाहिए, पूजा में भगवान श्रीकृष्ण जी का ध्यान करते हुए गोवर्धन पूजा कथा पठन ,या श्रवण करनी चाहिए, गौमाता का भी पूजन करके हरा चारा, या अन्य उपयुक्त आहार गौमाता को देना चाहिए। अपने परिवार कुल परंपरा अनुसार अन्नकूट का भी भोग पूजा में लगाया जा सकता है।
पूजा के बाद श्रीकृष्ण जी, और गोवर्धन जी की आरती वंदना करके प्रसाद सबको वितरित करना चाहिए। जरूरतमंद लोगों को और पशु पक्षियों को भोजन जल देना चाहिए।
ब्रज में गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करने की धार्मिक परंपरा भी रही है। गोवर्धन पूजा उत्सव तभी सही मायने में सार्थक हो सकता है जबकि श्रद्धापूर्वक किसी दूसरे के सहारा बनकर उनके आपात काल, संकट के समय में सहायता कर रक्षा की जाए।
गोवर्धन पूजा बहुत ही शुद्धता और सात्विकता के साथ किया जाता है । गोवर्धन पूजा उत्सव में पूजा-पाठ के साथ साथ ही गोवंश, की सुरक्षा,प्रकृति का संरक्षण, सभी जीव जंतुओं के प्रति भी दया का भाव रखना जरूरी माना गया है।
गोवर्धन पूजा को अन्नकूट महोत्सव के नाम से भी पहचाना जाता है। इस दिन श्रीकृष्ण जी को अनेक प्रकार के साग सब्जियों, अनाजों और पकवानों का भोग लगाया जाता है।
अन्नकूट में ऋतु अनुसार प्राप्त न॓ई फसल गेहूं, च, बाजरा आदि का विशेष महत्व रहता है।.गोवर्धन पूजा उत्सव हमें यह शिक्षा प्रदान करता है कि मानव जीवन प्रकृति पर निर्भर होता है, अत: इस पृथ्वी पर उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों का सबको सम्मान करना चाहिए, संरक्षण करना चाहिए, और अहंकार आदि दुर्गुणों को त्यागकर सदा विनम्रतापूर्वक भक्ति मार्ग को अपनाना चाहिए।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







