Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली: गौ सेवा संस्थान देवारा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोवर्धन पूजा पर्व।

10 Nov 2026, 08:00 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सिंगरौली: गौ सेवा संस्थान देवारा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोवर्धन पूजा पर्व। - सिंगरौली, मध्य प्रदेश

सिंगरौली: गौ सेवा संस्थान देवारा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोवर्धन पूजा पर्व।
राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने गो-माता का पूजन कर दिया गो-सेवा एवं संरक्षण का संदेश।

सिंगरौली: । नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 29 देवरा स्थित गौ सेवा संस्थान गोशाला परिसर में गोवर्धन पूजा पर्व श्रद्धा, उल्लास एवं पारंपरिक विधि-विधान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन की राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर सिंगरौली विधायक श्री राम निवास शाह, देवसर विधायक श्री राजेन्द्र मेश्राम, महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल, नगर निगम अध्यक्ष श्री देवेश पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुंदर लाल साह, अपर कलेक्टर श्री पी.एस. त्रिपाठी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने विधायक द्वय एवं अन्य अतिथियों के साथ विधि-विधान से गो-माता का पूजन कर गो-सेवा एवं संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गोवर्धन पूजन एवं गो-माता का पारंपरिक श्रृंगार किया गया। राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह सहित अतिथियों ने गो-माता को तिलक लगाकर गुड़ एवं हरा चारा खिलाया तथा आरती कर सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना की। अपने संबोधन में राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने कहा कि गोवर्धन पूजा हमारी सनातन संस्कृति, प्रकृति संरक्षण एवं गो-सेवा की समृद्ध परंपरा का प्रतीक है। गोवंश का संरक्षण एवं संवर्धन सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने गो-सेवा के कार्यों में समाज की सक्रिय सहभागिता पर बल दिया। विधायक श्री राम निवास शाह ने गो-सेवा को पुण्य के साथ सामाजिक दायित्व बताते हुए सभी से गोवंश संरक्षण में सहभागिता निभाने की अपील की। वहीं देवसर विधायक श्री राजेन्द्र मेश्राम ने गोशालाओं में बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा गोवंश के लिए पर्याप्त चारा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
इस अवसर पर अतिथियों ने गोशाला परिसर का भ्रमण कर गोवंश के रखरखाव, चारा, पेयजल एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने गोशाला प्रबंधन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए गो-सेवा एवं संरक्षण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पार्षद श्री रामनरेश शाह, श्रीमती सीमा जायसवाल, श्री संतोष शाह, श्री आशीष बैस, सांसद प्रतिनिधि श्री राजकुमार दुबे, एसडीएम श्री सुरेश जाधव, नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर आरपी बैस सीईओ जनपद पंचायत श्री अजीत बरवा, समाजसेवी श्री विनोद चौबे, श्री संजय दुबे, श्री सीताराम बर्मा सहित बड़ी संख्या में आमजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश दिन में पानी होगा स्टोर, रात में टरबाइन से दौड़ेगी बिजली! नीमच में बन रहा देश का सबसे बड़ा पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट खिमला में 11,470 कर
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश स्वामित्व योजना में रजिस्ट्री की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश, हर पटवारी को 70 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य पूरा करना होगा कलेक्टर डॉ. मीना ने
मऊ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मियों ने तीन दिवसीय आंदोलन शुरू किया
Mau11 Nov

मऊ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मियों ने तीन दिवसीय आंदोलन शुरू किया

मऊ: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर तीन दिवसीय आंदोलन…

पूरी खबर पढ़ें →
मऊ में रोडवेज कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया
Mau11 Nov

मऊ में रोडवेज कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया

मऊ: दोपहर लगभग 3 बजे उत्तर प्रदेश रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के दर्जनों कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।…

पूरी खबर पढ़ें →
मऊ: श्रीलक्ष्मी पूजा सेवा ट्रस्ट ने आयोजित किया सांस्कृतिक कार्यक्रम
Mau11 Nov

मऊ: श्रीलक्ष्मी पूजा सेवा ट्रस्ट ने आयोजित किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

मऊ: मुहम्मदाबाद गोहना स्थित रामलीला मैदान में सोमवार शाम श्रीलक्ष्मी पूजा सेवा ट्रस्ट की ओर से जागरण, आरती,…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!