Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nagpur

नागपुर- मनपा प्रशासन ने भीड़भाड़ और संवेदनशील क्षेत्रों में राॅकेट, हवाई, स्काई शाॅट वाले आतिशबाजी पर प्रतिबंध लगा दिया है

10 Nov 2026, 11:15 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

दीपावली त्योहार होने के कुछ ही समय में नागपुर शहर दीपावली पटाखों से आग लगने की कई घटनाएं सामने आई। पटाखों के कारण आग लगने की इन घटनाओं के बाद नागपुर महानगर पालिका प्रशासन ने अब सतर्क होते हुए नागपुर में संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर स्काई शाॅट, राॅकेट, हवाई आतिशबाजी चलाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार यह प्रतिबंध 30 नवंबर 2026 तक लागू रहेगा। नागपुर महानगर नगर पालिका आयुक्त की अध्यक्षता में यह निर्णय कल 09 नवंबर सोमवार को लिया गया ,और आदेश जारी किया गया।.आदेश अनुसार ईमारतों की छतों पर ,बालकनी, टैरेस, संकरी सड़कों, झुग्गी बस्तियों, घनी आबादी वाले रिहायशी क्षेत्रों, बाजारों, पार्किंग स्थानों, पर हवाई आतिशबाजी चलाने पर यह प्रतिबंध लगाया गया है।

यह आदेश सोमवार 09 नवंबर 2026 शाम से 30 नवंबर 2026 तक के लिए तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। नागपुर शहर में दीपावली त्योहार के दौरान करीब तीन स्थानों पर पटाखों से आग लगने की बड़ी घटनाएं सामने आई।

आकाश में छोड़े जाने वाले पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। दीपावली के दौरान पटाखों पर रोक लगाने के निर्देश हाईकोर्ट ने पहले ही दिए थे, जिनका कि उचित तरीके से आदेश का पालन नही हो सका, अब ऐसे में यह देखना होगा कि इस नए आदेश का जमीनी स्तर पर कैसे लागू किया जाता है और इसका सही मायने में पालन भी होता या यह केवल कागजी आदेश बनकर ही रह जायेगा।

इस मामले में शासन प्रशासन के साथ ही आम नागरिकों को भी सतर्क रहकर इस आदेश का पालन करना चाहिए, क्योकि किसी भी घटन या दुर्घटना से पहले सतर्क होकर काम करना ही दुर्घटना को टालने में सबसे बड़ा योगदान होता है। अत: त्योहार में खुशी जरूर मनानी चाहिए, किन्तु इसके साथ पह भी ध्यान रखना चाहिए कि खुशी कहीं दुर्घटना का कारण न बन जाए।

सावधानी जरूरी है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश दिन में पानी होगा स्टोर, रात में टरबाइन से दौड़ेगी बिजली! नीमच में बन रहा देश का सबसे बड़ा पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट खिमला में 11,470 कर
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश स्वामित्व योजना में रजिस्ट्री की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश, हर पटवारी को 70 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य पूरा करना होगा कलेक्टर डॉ. मीना ने
मऊ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मियों ने तीन दिवसीय आंदोलन शुरू किया
Mau11 Nov

मऊ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मियों ने तीन दिवसीय आंदोलन शुरू किया

मऊ: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर तीन दिवसीय आंदोलन…

पूरी खबर पढ़ें →
मऊ में रोडवेज कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया
Mau11 Nov

मऊ में रोडवेज कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया

मऊ: दोपहर लगभग 3 बजे उत्तर प्रदेश रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के दर्जनों कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।…

पूरी खबर पढ़ें →
मऊ: श्रीलक्ष्मी पूजा सेवा ट्रस्ट ने आयोजित किया सांस्कृतिक कार्यक्रम
Mau11 Nov

मऊ: श्रीलक्ष्मी पूजा सेवा ट्रस्ट ने आयोजित किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

मऊ: मुहम्मदाबाद गोहना स्थित रामलीला मैदान में सोमवार शाम श्रीलक्ष्मी पूजा सेवा ट्रस्ट की ओर से जागरण, आरती,…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!