कलेक्टर ने जनसुनवाई में आमजनों की समस्याए सुनी और अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

जिला ब्योरों गोपाल मारु की खास रिपोर्ट 9993454360
धार, 10 नवम्बर 2026। कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुनी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस जनसुनवाई में कुल 16 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री मीना ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है तथा प्रत्येक आवेदन पर नियमानुसार प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें।
उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए है कि जिन प्रकरणों में तत्काल कार्यवाही संभव है, उनमें त्वरित निराकरण किया जाए। साथ ही ऐसे प्रकरण जिनमें अन्य विभागों से समन्वय की आवश्यकता हो, उनमें संबंधित विभागों से समन्वय कर आवेदकों को राहत प्रदान की जाए।
उन्होंने लंबित आवेदनों की नियमित समीक्षा करने तथा निराकरण की स्थिति से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के निर्देश भी दिए। इस साप्ताहिक जनसुनवाई में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, संबल योजना का लाभ दिलवाने, निजी भूमि पर अतिक्रमण करने, प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के मुख्य द्धार से शराब की दुकान हटाने, कृषि भूमि का कब्जा दिलवाने, नलजल पेयजल योजना का लाभ दिलवाने, डूब से मकान प्रभावित होने पर नवीन आवास की मांग, शासकीय भूमि को आबादी घोषित करने, आम रास्त से अतिक्रमण हटाने, ग्राम खेड़ी के तालाब के पैसे लेकर पानी छोड़ने, स्वयं की भूमि से कब्जा हटाने, नवीन राशन कार्ड बनाने सहित विभिन्न समस्याओं तथा मांगों संबंधी आवेदन प्राप्त हुए।
कलेक्टर श्री मीना ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्राप्त समस्त आवेदनों का एक निश्चित समय-सीमा के भीतर पूरी गुणवत्ता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे, ताकि किसी भी आवेदक को अपनी बुनियादी समस्याओं के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। कलेक्टर श्री मीना ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े मामलों का संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया जाए तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए।
उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है तथा प्रत्येक आवेदन पर नियमानुसार प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इस जनसुनवाई कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अखिलेश कुमार जैन ने भी आवेदकों की समस्याओं को विस्तार से सुना और उनके न्यायोचित व वैधानिक समाधान के संबंध में संबंधित मैदानी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी भी उपस्थित रहे।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







