Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kurukshetra

कुरुक्षेत्र के निजी होटल में देर रात ANC पुलिस टीम की बड़ी रेड, 7 युवक गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

11 Nov 2026, 01:32 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कुरुक्षेत्र के निजी होटल में देर रात ANC पुलिस टीम की बड़ी रेड, 7 युवक गिरफ्तार; जानें पूरा मामला - KURUKSHETRA, हरियाणा

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
कुरुक्षेत्र के निजी होटल में देर रात ANC पुलिस टीम ने बड़ी रेड डाली है। पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन के दिशा-निर्देशानुसार नशीले पदार्थों की रोकथाम तथा अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं।

दिनांक 11 नवम्बर 26 को देर रात एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सतविंदर सिंह को गुप्त सूचना के आधार पर जानकारी मिली कि एक निजी होटल में अवैध कार्य हो रहा है। सूचना मिलते ही सतविंदर सिंह चट्ठा ने अपने उच्च अधिकारी को सूचना दी!

सूचना पर डीएसपी हेडक्वार्टर सुरेश कुमार के नेतृत्व में एंटी नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज सतविंदर सिंह के द्वारा एक टीम का गठन किया गया। पुलिस द्बारा गठित टीम ने पिहोवा रोड पर स्थित एक निजी होटल में देर रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की।

पुलिस ने जब होटल के रजिस्टर की जांच की, तो उसमें किसी भी व्यक्ति की एंट्री दर्ज नहीं मिली। इसके बाद होटल के कमरों की तलाशी ली गई, जहां कथित तौर पर होटल के मालिक के द्वारा अवैध रूप से जुआ खिलाया जा रहा था जिसमें सात युवकों सहित पुलिस ने मालिक को भी काबू किया।

पुलिस ने मौके से 45 हजार 210 रुपये की नकदी, 7 मोबाइल फोन और 6 बाइक व स्कूटी को अपने कब्जे में लिया। पुलिस द्बारा गिरफ्तार किए गए युवक आसपास के क्षेत्र के रहने वाले हैं।कोई भी व्यक्ति नशे की हालत में नहीं था।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में जुटी हुई है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Mau11 Nov

मऊ: कंप्यूटर आधारित ड्राइविंग टेस्ट शुरू, लाइसेंस प्रक्रिया सख्त

मऊ: परिवहन विभाग ने सरवां गांव स्थित अत्याधुनिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक एवं ट्रेनिंग स्कूल में कंप्यूटर आधारित ड्राइविंग…

पूरी खबर पढ़ें →
गोएठा नदी पुल पर बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित होकर नीचे उतरा ट्रैक्टर का इंजन, सरिया लदी ट्रॉली सड़क पर टिकी रही
Sonbhadra11 Nov

गोएठा नदी पुल पर बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित होकर नीचे उतरा ट्रैक्टर का इंजन, सरिया लदी ट्रॉली सड़क पर टिकी रही

दुद्धी-बैरखड़ मार्ग पर मंगलवार शाम करीब 4 बजे हुआ हादसा, पुल पर रेलिंग नहीं होने से सुरक्षा व्यवस्था…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Bilaspur11 Nov

छग .-खरीफ विपणन वर्ष 2026-27,में किसान ऑनलाइन अपने मोबाईल एप्प से धान विक्रय का टोकन प्राप्त कर सकेंगे

छत्तीसगढ प्रदेश में शासन स्तर पर खरीफ फसल धान की खरीदी का काम 15 नवंबर 2026 से शुरू…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Gautam Buddha Nagar11 Nov

नोएडा के गौर सिटी स्थित ग्लासी डायमंड मॉल का एक लिफ्ट खराब हो गया है जिससे लोगों परेशान

नोएडा के गौर सिटी स्थित ग्लासी डायमंड मॉल का एक लिफ्ट काफी दिनों से खराब हो रहा है…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur11 Nov

यात्रियों की सुविधा के लिए विशाखापट्टनम- किरंदुल पैसेंजर ट्रेन में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय

त्योहारों के दौरान ट्रेनों होने वाली भीड़, और वेटिंग लिस्ट को देखते हुए दक्षिण तट रेलवे/ SCR,ने विशाखापट्टनम…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!