मऊ : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती में 87 अभ्यर्थियों का चयन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


मऊ : जनपद के 100 आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यकर्ता भर्ती के लिए 16 अप्रैल 2026 को विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। भर्ती प्रक्रिया में 87 केंद्रों पर पात्र अभ्यर्थी मिले, जबकि 13 केंद्रों पर विभिन्न कारणों से कोई पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं हुआ। जिला कार्यक्रम अधिकारी रंजीत कुमार ने बताया कि प्रत्येक केंद्र के लिए उपलब्धता के आधार पर दो अभ्यर्थियों की मेरिट सूची बनाई गई। शासनादेश और आरक्षण नियमावली के अनुसार बीपीएल, एपीएल, विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता अभ्यर्थियों को वरीयता दी गई।
मेरिट गुणांक के आधार पर एक अभ्यर्थी का चयन किया गया है और दूसरे को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। चयन प्राथमिकता में बीपीएल विधवा, बीपीएल तलाकशुदा/परित्यक्ता, बीपीएल अन्य, एपीएल विधवा, एपीएल तलाकशुदा/परित्यक्ता और एपीएल अन्य श्रेणी शामिल हैं। बीपीएल श्रेणी में पात्र अभ्यर्थी न मिलने पर एपीएल श्रेणी के अभ्यर्थी का चयन किया गया। 87 चयनित अभ्यर्थियों की सूची 10 नवंबर को संबंधित बाल विकास परियोजना कार्यालयों, विकास खंड परिसर और विकास भवन में चस्पा की गई। अभ्यर्थी अपने विकास खंड के बाल विकास परियोजना कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चयनित और प्रतीक्षारत अभ्यर्थियों की सूची देख सकते हैं। निर्धारित अवधि में योगदान न करने या नियुक्ति आदेश जारी होने के 90 दिनों के भीतर कार्यभार न ग्रहण करने पर जिलाधिकारी की मंजूरी से प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थी का चयन किया जाएगा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

दुद्धी-बैरखड़ मार्ग पर मंगलवार शाम करीब 4 बजे हुआ हादसा, पुल पर रेलिंग नहीं होने से सुरक्षा व्यवस्था…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsछत्तीसगढ प्रदेश में शासन स्तर पर खरीफ फसल धान की खरीदी का काम 15 नवंबर 2026 से शुरू…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana कुरुक्षेत्र के निजी होटल में देर रात ANC पुलिस टीम ने बड़ी…
पूरी खबर पढ़ें →
मैहर में गुंडागर्दी! विवाद पूछना पड़ा भारी - दो युवकों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला - दोनों लहूलुहान…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsनोएडा के गौर सिटी स्थित ग्लासी डायमंड मॉल का एक लिफ्ट काफी दिनों से खराब हो रहा है…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsत्योहारों के दौरान ट्रेनों होने वाली भीड़, और वेटिंग लिस्ट को देखते हुए दक्षिण तट रेलवे/ SCR,ने विशाखापट्टनम…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।