स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में छत्तीसगढ प्रदेश के तीन शहरों मिला राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में छत्तीसगढ राज्य के तीन बड़े शहरों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। इनमें छग के बिल्हा नगरपालिका को बीस हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी के तहत प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
स्वच्छ रिवर फ्रंट रैकिंग में न्यायाधानी बिलासपुर को दूसरा स्थान और स्टेट फर्स्ट सिटी ऑफ छत्तीसगढ श्रेणी के तहत राजधानी रायपुर नगर निगम को पहला स्थान मिला है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आज बुधवार 11 नवंबर 2026 को आयोजित एक समारोह में भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया गया है।
छत्तीसगढ प्रदेश की ओर से छग के नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव जी और विभागीय सचिव सोनवणे बोरा जी आयोजित समारोह में यह सम्मान पुरूस्कार ग्रहण किया।.छत्तीसगढ प्रदेश को मिले इस उपलब्धि में प्रदेश के नगरीय निकायों के सफाई कर्मचारियों, अधिकारियों के साथ साथ ही शहर भर के आम नागरिकों की भागीदारी को भी अहम माना जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण पुरूस्कार लेने के लिए हर शहर से चार जन प्रतिनिधियों को मंच पर बुलाए जाने की व्यवस्था बनाई गई थी,इनमें, सफाई कर्मचारी, स्वच्छता निरिक्षक , पर्यवेक्षक, स्वच्छता मिशन से संबंधित अधिकारी भी शामिल किए गए।
स्वच्छता सर्वेक्षण में पृथक्करण, घर घर कचरा संग्रहण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सार्वजनिक स्थलों की सफाई, स्वच्छता संबंधी सुविधाएं, सीवेज प्रबंधन, शहरों के नागरिकों की भागीदारी, सफाई कर्मचारियों का कल्याण आदि शामिल था। स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत इस बार सर्वेक्षण की थीम " स्वच्छता की नई पहल- बढ़ाएं हाथ,करें सफाई साथ" रही है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

मनोरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! महज 24 घंटे में सोने-चांदी के गहनों की चोरी का पर्दाफाश; भतीजा गिरफ्तार!…
पूरी खबर पढ़ें →
**आगर-मालवा, 13 नवंबर।** कानड़ में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और स्थानीय नागरिकों को पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध…
पूरी खबर पढ़ें →
*मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत हरिनगर में आयोजित हुआ जन विश्वास शिविर* *15 ग्राम पंचायतों में आयोजित हुई…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा, 13 नवंबर। आमतौर पर एलएलएम की पढ़ाई पूरी करने के बाद युवा वकालत या किसी प्रतिष्ठित पेशे…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा, 13 नवंबर। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत शुक्रवार को आगर-मालवा जिले की 1 लाख 13 हजार…
पूरी खबर पढ़ें →
मानोरा पोलिसांचा दणका! अवघ्या २४ तासांत सोन्या-चांदीच्या दागिन्यांच्या चोरीचा छडा; पुतण्यालाच अटक! शेतात तुराट्याच्या गंजीजवळ जमिनीत पुरून ठेवले…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।