Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश एलएलएम की डिग्री के बाद नहीं चुनी वकालत, खेतों में लिख रहे सफलता की नई इबारत कानड़ के युवा किसान सैयद शाकिब हुसैन ने ड्रिप और मल्चिं

13 Nov 2026, 08:14 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश एलएलएम की डिग्री के बाद नहीं चुनी वकालत, खेतों में लिख रहे सफलता की नई इबारत कानड़ के युवा किसान सैयद शाकिब हुसैन ने ड्रिप और मल्चिं - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

आगर-मालवा, 13 नवंबर। आमतौर पर एलएलएम की पढ़ाई पूरी करने के बाद युवा वकालत या किसी प्रतिष्ठित पेशे में अपना भविष्य तलाशते हैं, लेकिन कानड़ के युवा किसान सैयद शाकिब हुसैन ने लीक से हटकर खेती को अपना करियर बनाया। आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत बीज और वैज्ञानिक फसल प्रबंधन के दम पर उन्होंने खेती को मुनाफे का व्यवसाय बनाने की मिसाल पेश की है। करीब एक हेक्टेयर भूमि पर की जा रही उनकी खेती से इस सीजन में अब तक लगभग 7 लाख रुपए की आय हो चुकी है। मार्च तक 5 लाख रुपए की अतिरिक्त आय होने का अनुमान है।

शाकिब हुसैन ने अपनी एक हेक्टेयर भूमि पर ड्रिप सिंचाई और मल्चिंग तकनीक अपनाकर पपीता, बैंगन, टमाटर और हरी मिर्च की फसल लगाई है। उन्होंने हरी मिर्च की सोनल किस्म, देशी बैंगन, सेमिनिस कंपनी का अभिलाष हाइब्रिड टमाटर और ताइवान वैरायटी के पपीते का चयन किया। आधुनिक तकनीक और फसल प्रबंधन के बेहतर तालमेल से उन्हें अच्छा उत्पादन मिल रहा है।

**खेती से 12 लाख की आय का अनुमान**

जून से मार्च तक चलने वाले फसल सीजन में शाकिब को अब तक करीब 7 लाख रुपए की आय प्राप्त हो चुकी है। मार्च तक लगभग 5 लाख रुपए की अतिरिक्त आय मिलने की संभावना है। इस तरह पूरे सीजन में कुल आय करीब 12 लाख रुपए तक पहुंचने का अनुमान है। यह अनुमानित कुल आय है, इसमें खेती की लागत और अन्य खर्च शामिल नहीं हैं। उनकी खेती से स्थानीय मजदूरों को भी लगातार रोजगार मिल रहा है।

**खटिया पर बैठकर कलेक्टर ने जानी खेती की तकनीक**

युवा किसान की इस पहल और सफलता को देखने शुक्रवार को कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना स्वयं उनके खेत पर पहुंचे। खेत में खटिया पर बैठकर उन्होंने किसान से फसलों की तकनीक, उत्पादन, सिंचाई व्यवस्था और खेती के दौरान आने वाली समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। कलेक्टर ने कहा कि कृषि से जुड़ी समस्याओं को प्रशासन के संज्ञान में लाएं, ताकि उनके समाधान के लिए समय पर आवश्यक पहल की जा सके।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ बीएस सोलंकी, उपसंचालक उद्यानिकी अर्जुन सिंह राजपूत एवं एसडीएम कमल मंडलोई भी उपस्थित रहे।

**पढ़ाई के बाद खेती को बनाया पहचान**

सैयद शाकिब हुसैन की यह पहल बताती है कि खेती अब केवल परंपरागत व्यवसाय नहीं, बल्कि आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक सोच के साथ युवाओं के लिए बेहतर आजीविका का माध्यम भी बन सकती है। उनकी सफलता ग्रामीण युवाओं के लिए प्रेरणा है कि नई तकनीक और सही फसल चयन के जरिए कृषि में भी बेहतर संभावनाएं तलाश की जा सकती हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, गया द्वारा कोच थाना क्षेत्र अंतर्गत छठ महापर्व के मद्देनजर विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया l
रसोड़ा में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का आरोप सरपंच सहित समस्त पंचों ने दी धरने की चेतावनी
Mahasamund14 Nov

रसोड़ा में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का आरोप सरपंच सहित समस्त पंचों ने दी धरने की चेतावनी

*रसोडा में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का आरोप, सरपंच सहित समस्त पंचों ने दी धरने की चेतावनी* *खसरा…

पूरी खबर पढ़ें →
*भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर 15 नवंबर को झाबुआ जिले में पहुंचेगा नर्मदा का जल, किसानों के लिए ऐतिहासिक सौगात
Jhabua14 Nov

*भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर 15 नवंबर को झाबुआ जिले में पहुंचेगा नर्मदा का जल, किसानों के लिए ऐतिहासिक सौगात

*भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर 15 नवंबर को झाबुआ जिले में पहुंचेगा नर्मदा का जल, किसानों के लिए…

पूरी खबर पढ़ें →
बेलघाट थाने में आयोजित हुआ समाधान दिवस, राजस्व संबंधी शिकायतों को लेकर पहुंचे फरियादी
Gorakhpur14 Nov

बेलघाट थाने में आयोजित हुआ समाधान दिवस, राजस्व संबंधी शिकायतों को लेकर पहुंचे फरियादी

बेलघाट थाने में आयोजित हुआ समाधान दिवस, राजस्व संबंधी शिकायतों को लेकर पहुंचे फरियादी थाना प्रभारी संदीप कुमार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!