Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश कानड़ में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए होगी चिकित्सक की वैकल्पिक व्यवस्था *जनविश्वास शिविर में 53 आवेदन प्राप्त, अधिकारियो

13 Nov 2026, 08:14 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश कानड़ में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए होगी चिकित्सक की वैकल्पिक व्यवस्था *जनविश्वास शिविर में 53 आवेदन प्राप्त, अधिकारियो - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

**आगर-मालवा, 13 नवंबर।** कानड़ में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और स्थानीय नागरिकों को पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सक की वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। ग्रामीणों की मांग पर कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। वे शुक्रवार को नगर परिषद कानड़ में आयोजित जनविश्वास शिविर को संबोधित कर रहे थे।

शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 53 आवेदन प्राप्त हुए। अधिकारियों ने आवेदनों पर मौके पर ही कार्रवाई करते हुए उनका निराकरण किया और मंच से आवेदकों को इसकी जानकारी दी। इस दौरान कलेक्टर ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र, चेक एवं अन्य हितलाभ वितरित किए।

**हितग्राहियों को मिले योजनाओं के लाभ**

कार्यक्रम में पीएम स्वनिधि योजना के तहत पांच हितग्राहियों को स्वीकृत राशि के चेक प्रदान किए गए। संबल योजना के अंतर्गत श्रीमती पवित्रा बीजापारी को 2.30 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि का चेक सौंपा गया। वहीं संपत बाई एवं देवीलाल को पेंशन स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।

स्वामित्व योजना के तहत हितग्राही शिवनारायण को भू-अधिकार अभिलेख की रजिस्ट्री की प्रति दी गई। दुर्गा बचत साख समूह की महिलाओं को ग्रामीण बैंक द्वारा स्वीकृत छह लाख रुपये के ऋण का चेक प्रदान किया गया। इसके अलावा लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत प्रियांशी परिहार को योजना का प्रमाण पत्र सौंपा गया।

**स्वास्थ्य सुविधाओं पर ग्रामीणों ने उठाई मांग**

शिविर के दौरान ग्रामीणों ने कानड़ में चिकित्सक की उपलब्धता और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर अपनी मांग रखी। इस पर कलेक्टर ने सीएमएचओ को चिकित्सक की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि स्थानीय लोगों को उपचार के लिए अन्य स्थानों पर परेशान न होना पड़े।

कार्यक्रम को नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि बाबूलाल बीजापारी ने भी संबोधित किया। प्रारंभ में कलेक्टर एवं अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। नगर परिषद सीएमओ शिवसिंह चौहान ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायत सदस्य मुकेश केलकर ने किया तथा आभार सीएमओ चौहान ने माना।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ बीएस सोलंकी, एसडीएम कमल मंडलोई, जिला पंचायत सदस्य मुकेश केलकर, अंतर सिंह दौलतपुर, भूपेंद्र सिंह दरबार, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, पत्रकार, गणमान्य नागरिक, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश एलएलएम की डिग्री के बाद नहीं चुनी वकालत, खेतों में लिख रहे सफलता की नई इबारत कानड़ के युवा किसान सैयद शाकिब हुसैन ने ड्रिप और मल्चिं
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश आगर जिले की 1.13 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 16.72 करोड़ रुपए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से जारी की य
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश लोकसेवकों में सेवा भाव विकसित करने की पहल, कर्मयोगी कर्तव्य कार्यक्रम के तहत मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण 31 दिसंबर तक सभी विभागों क
धनबाद से मुंबई तक रेल टिकट कालाबाज़ारियों का मजबूत नेटवर्क? RPF और CIB ने कैसे किये चौंकानेवाले खुलासे
Dhanbad13 Nov

धनबाद से मुंबई तक रेल टिकट कालाबाज़ारियों का मजबूत नेटवर्क? RPF और CIB ने कैसे किये चौंकानेवाले खुलासे

धनबाद(DHANBAD): काले हीरे की नगरी धनबाद में काले धंधे की लंबी फेहरिश्त है. काला धंधा करने वाले रेलवे…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश पीएम आवास की अंतिम किस्त रोकने पर सचिव पर निलंबन और रोजगार सहायक पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई के निर्देश पालड़ा में जनविश्वास अभियान
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश देवउठनी ग्यारस पर बाल विवाह रोकने प्रशासन अलर्ट, शिकायत के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित 20 नवंबर को विवाह मुहूर्त के मद्देनजर
error: Content is protected !!