Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश देवउठनी ग्यारस पर बाल विवाह रोकने प्रशासन अलर्ट, शिकायत के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित 20 नवंबर को विवाह मुहूर्त के मद्देनजर

13 Nov 2026, 07:24 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश देवउठनी ग्यारस पर बाल विवाह रोकने प्रशासन अलर्ट, शिकायत के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित 20 नवंबर को विवाह मुहूर्त के मद्देनजर - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

आगर-मालवा, 13 नवंबर। देवउठनी ग्यारस और इसके बाद शुरू होने वाले विवाह आयोजनों के बीच बाल विवाह की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने रोकथाम के लिए निगरानी व्यवस्था सक्रिय कर दी है। 20 नवंबर 2026 को देवउठनी ग्यारस के अवसर पर बड़ी संख्या में विवाह होने की संभावना को देखते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग ने जिले में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया है। अब जिले में कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिलने पर निर्धारित नंबरों पर शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी।

मध्यप्रदेश शासन के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भोपाल के निर्देशानुसार यह व्यवस्था की गई है। इसके तहत आगर-मालवा स्थित वन स्टॉप सेंटर को जिला स्तरीय कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां देवउठनी ग्यारस सहित विवाह के अन्य मुहूर्तों पर होने वाले संभावित बाल विवाह की शिकायतें प्राप्त की जाएंगी। यह व्यवस्था केवल विवाह सीजन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पूरे वर्ष शिकायत दर्ज कराने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

**इन नंबरों पर दें बाल विवाह की सूचना**

जिले में कहीं भी बाल विवाह की जानकारी मिलने पर नागरिक तत्काल निम्न नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं—

– प्रशासक, वन स्टॉप सेंटर: **9165691556**
– वन स्टॉप सेंटर दूरभाष: **181**
– केस वर्कर, वन स्टॉप सेंटर: **9340395586**

**समय रहते सूचना देना जरूरी**

बाल विवाह बच्चों के अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य से जुड़ा गंभीर सामाजिक मुद्दा है। इसकी रोकथाम के लिए प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपेक्षा की है। किसी गांव, कस्बे या शहरी क्षेत्र में नाबालिग का विवाह कराए जाने की जानकारी मिले तो निर्धारित कंट्रोल रूम नंबरों पर तत्काल सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

प्रशासन द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, गया द्वारा कोच थाना क्षेत्र अंतर्गत छठ महापर्व के मद्देनजर विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया l
रसोड़ा में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का आरोप सरपंच सहित समस्त पंचों ने दी धरने की चेतावनी
Mahasamund14 Nov

रसोड़ा में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का आरोप सरपंच सहित समस्त पंचों ने दी धरने की चेतावनी

*रसोडा में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का आरोप, सरपंच सहित समस्त पंचों ने दी धरने की चेतावनी* *खसरा…

पूरी खबर पढ़ें →
*भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर 15 नवंबर को झाबुआ जिले में पहुंचेगा नर्मदा का जल, किसानों के लिए ऐतिहासिक सौगात
Jhabua14 Nov

*भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर 15 नवंबर को झाबुआ जिले में पहुंचेगा नर्मदा का जल, किसानों के लिए ऐतिहासिक सौगात

*भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर 15 नवंबर को झाबुआ जिले में पहुंचेगा नर्मदा का जल, किसानों के लिए…

पूरी खबर पढ़ें →
बेलघाट थाने में आयोजित हुआ समाधान दिवस, राजस्व संबंधी शिकायतों को लेकर पहुंचे फरियादी
Gorakhpur14 Nov

बेलघाट थाने में आयोजित हुआ समाधान दिवस, राजस्व संबंधी शिकायतों को लेकर पहुंचे फरियादी

बेलघाट थाने में आयोजित हुआ समाधान दिवस, राजस्व संबंधी शिकायतों को लेकर पहुंचे फरियादी थाना प्रभारी संदीप कुमार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!