चैनपुर में निकली विधिक जागरूकता पदयात्रा, लोगों को दी गई निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कैमूर। दीपावली एवं छठ महापर्व के अवसर पर आमजनों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कैमूर द्वारा चलाए जा रहे ‘एक दीया विधिक सेवा के नाम’ अभियान के तहत बुधवार को चैनपुर में विधिक जागरूकता पदयात्रा निकाली गई। पारा विधिक स्वयंसेवकों (पीएलवी) के नेतृत्व में निकली यह पदयात्रा चैनपुर थाना परिसर से शुरू होकर हर्षु ब्रह्म मंदिर तक पहुंची।
इस दौरान स्वयंसेवकों ने आम नागरिकों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की विभिन्न योजनाओं, निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया और उनके अधिकारों की जानकारी दी। लोगों को बताया गया कि गरीब, असहाय, वंचित एवं जरूरतमंद व्यक्ति आर्थिक परेशानी के कारण न्याय से वंचित न रहें, इसके लिए पात्र लोगों को निःशुल्क अधिवक्ता, कानूनी परामर्श एवं न्यायिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
पदयात्रा के दौरान NALSA की जनकल्याणकारी योजनाओं, वैकल्पिक विवाद समाधान प्रणाली और आपसी सहमति से विवादों का निपटारा करने के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। साथ ही आगामी 12 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलहनीय मामलों का निस्तारण कराने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।
यह अभियान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष दीपक भटनागर के मार्गदर्शन तथा प्राधिकार के सचिव डॉ. शैल के निर्देशन में 8 से 15 नवंबर 2026 तक चलाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक न्याय और निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी पहुंचाना है।
कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

झालावाड़, 22 नवंबर 2026 वीरांगना झलकारी बाई की जयंती के उपलक्ष में आज झालावाड़ में एक भव्य कार्यक्रम…
पूरी खबर पढ़ें →
लखनऊ। सहारा इंडिया परिवार, साईं प्रसाद ग्रुप, पल्स कंपनी सहित विभिन्न चिटफंड कंपनियों में निवेश करने वाले लाखों-करोड़ों…
पूरी खबर पढ़ें →
लेखक : विजय कुमार वरिष्ठ पत्रकार 22 नवंबर 2026 गयाजी : बिहार की ऐतिहासिक ज्ञानभूमि बोधगया में भारतीय…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी-शहडोल मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: दो बसों की चपेट में आई बाइक, दो छात्रों की दर्दनाक मौत,…
पूरी खबर पढ़ें →
बाघमारा। पंचायत चुनाव से पहले इलाके में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। आरोप-प्रत्यारोप के बीच मंदरा पंचायत…
पूरी खबर पढ़ें →
रेवाड़ी( सुरेश सिहाग )पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल निर्देशन में नशीले पदार्थों की…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।