Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Gaya

बुद्ध की धरती से दुनिया को आर्थिक नैतिकता का संदेश! आईआईएम बोधगया में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘बुद्धोनॉमिक्स 2026’ संपन्न, 11 देशों के 96 संस्थानों की भागीदारी

22 Nov 2026, 06:00 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बुद्ध की धरती से दुनिया को आर्थिक नैतिकता का संदेश! आईआईएम बोधगया में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘बुद्धोनॉमिक्स 2026’ संपन्न, 11 देशों के 96 संस्थानों की भागीदारी - गया, बिहार

लेखक : विजय कुमार वरिष्ठ पत्रकार
22 नवंबर 2026
गयाजी : बिहार की ऐतिहासिक ज्ञानभूमि बोधगया में भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘बुद्धोनॉमिक्स 2026’ ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को मानव कल्याण, नैतिकता, समानता और सतत विकास से जोड़ने का महत्वपूर्ण संदेश दिया। 20 एवं 21 नवंबर को आयोजित इस सम्मेलन में 11 देशों के 96 संस्थानों से जुड़े शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, नीति निर्माताओं और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कुल 272 शोध पत्र प्राप्त हुए, जिनमें समीक्षा के बाद 207 का चयन किया गया। इनमें से 140 शोध पत्र 25 तकनीकी सत्रों में प्रस्तुत हुए।

59 प्रस्तुतियां ऑफलाइन और शेष ऑनलाइन माध्यम से हुईं। सम्मेलन में 12 आईआईएम, आईआईटी एवं राष्ट्रीय संस्थानों, 45 विश्वविद्यालयों तथा 26 बिजनेस स्कूलों और कॉलेजों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

टाटा स्टील और बैंक ऑफ बड़ौदा सहित सात उद्योग एवं सामाजिक संगठनों की भी भागीदारी रही। सम्मेलन में प्रोफेसर गेशे नगवांग समतेन ने मानसिक शांति, सकारात्मक विचार और करुणा को वास्तविक खुशहाली का आधार बताया।

वहीं डीडीआईबीयू के चांसलर एवं चेयरमैन डॉ. धम्मपिया ने भगवान बुद्ध की शिक्षाओं को आधुनिक आर्थिक व्यवस्था के लिए प्रासंगिक बताते हुए संसाधनों के संतुलित उपयोग और पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया।

तकनीकी सत्रों में वैश्विक अर्थव्यवस्था, सुशासन, जिम्मेदार कारोबार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), सतत विकास और सांस्कृतिक विरासत जैसे विषयों पर चर्चा हुई। सम्मेलन का मूल संदेश रहा कि आर्थिक विकास का उद्देश्य केवल संपत्ति और मुनाफा बढ़ाना नहीं, बल्कि समाज में खुशहाली, समानता, शांति और पर्यावरणीय संतुलन स्थापित करना भी होना चाहिए।

बुद्ध की धरती बोधगया से निकला यह संदेश आधुनिक दुनिया को याद दिलाता है कि वास्तविक समृद्धि वही है, जिसमें विकास के साथ मानवता और नैतिकता भी सुरक्षित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण, बीएलओ को दिए आवश्यक निर्देश
Mahrajganj22 Nov

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण, बीएलओ को दिए आवश्यक निर्देश

महराजगंज: विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण, बीएलओ को दिए आवश्यक निर्देश महराजगंज। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) अभियान…

पूरी खबर पढ़ें →
छात्र किसी भी रंग का स्वेटर पहनकर जा सकेंगे स्कूल… जूते-चप्पल उतारना भी अनिवार्य नहीं,बढ़ती ठंड में DPI का बड़ा फैसला, अब सेहत पहले, यूनिफॉर्म बाद में
Sagar22 Nov

छात्र किसी भी रंग का स्वेटर पहनकर जा सकेंगे स्कूल… जूते-चप्पल उतारना भी अनिवार्य नहीं,बढ़ती ठंड में DPI का बड़ा फैसला, अब सेहत पहले, यूनिफॉर्म बाद में

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्यप्रदेश में जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है, वैसे-वैसे स्कूली…

पूरी खबर पढ़ें →
संविधान की प्रस्तावना अब स्कूलों की दीवारों पर नहीं, बच्चों के विचारों में उतरनी चाहिए! बिहार के सरकारी विद्यालयों में संविधान दिवस मनाने का आदेश ,
संविधान की प्रस्तावना अब स्कूलों की दीवारों पर नहीं, बच्चों के विचारों में उतरनी चाहिए! बिहार के सरकारी विद्यालयों में संविधान दिवस मनाने का आदेश ,
error: Content is protected !!