शराब पीकर गांव में हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार, ब्रेथ एनालाइजर जांच में 550 एमजी अल्कोहल की पुष्टि
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


शराब पीकर गांव में हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार, ब्रेथ एनालाइजर जांच में 550 एमजी अल्कोहल की पुष्टि
चैनपुर (कैमूर)। शराबबंदी कानून के उल्लंघन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चैनपुर थाना पुलिस ने सिरसी गांव के पास से शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान सिरसी गांव निवासी भीक्षक राम के पुत्र राजू रंजन राम (33 वर्ष) के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, 10 नवंबर को चैनपुर थाना पुलिस की टीम दिवा गश्ती पर निकली थी। इसी दौरान सुबह करीब 9:20 बजे हाटा बाजार में पुलिस को सूचना मिली कि सिरसी पुल के पास एक युवक शराब के नशे में हो-हंगामा कर रहा है। सूचना पर वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम महाल चौकीदार के सहयोग से मौके पर पहुंची। वहां एक युवक लड़खड़ाते हुए शोर-शराबा करता मिला। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसकी पहचान राजू रंजन राम के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार, युवक के मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी। इसके बाद उसे थाने लाया गया, जहां ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच करने पर उसके शरीर में 550 एमजी/100 एमएल अल्कोहल की मात्रा पाई गई। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर में चिकित्सकीय जांच कराई गई, जहां डॉक्टर ने भी शराब सेवन की पुष्टि की।
पुलिस ने बताया कि थाने के अभिलेखों की जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार युवक पूर्व में भी शराब सेवन के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। इस संबंध में चैनपुर थाना कांड संख्या 146/22, दिनांक 27 अक्टूबर 2022 दर्ज है। पूर्व में भी शराब सेवन के मामले में पकड़े जाने के कारण पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

భద్రాచలం, 13 నవంబర్ :పోలవరం జిల్లాలోని చింతూరు, ఎటపాక, కూనవరం, వి.ఆర్.పురం విలీన మండలాల ప్రజలు, గిరిజన కక్షిదారులు, సాక్షులు మరియు న్యాయవాదులు కోర్టు…
पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आध्यात्मिक धर्मशाला ‘कामधेनु लोक’ का किया भव्य लोकार्पण गौसेवा और आध्यात्मिक…
पूरी खबर पढ़ें →
कैमूर। कैमूर जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने…
पूरी खबर पढ़ें →
समाचार युवा देश की रीढ़, अपनी प्रतिभा और ऊर्जा से राष्ट्र निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका - सांसद…
पूरी खबर पढ़ें →
कैमूर (भभुआ)। दीपावली एवं छठ महापर्व के अवसर पर आमजनों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने…
पूरी खबर पढ़ें →
मैहर। आज मैहर के बाबा अलाउद्दीन खां फुटबॉल स्टेडियम में स्वर्गीय बबलू मार्टिन की स्मृति में आयोजित जिला…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।