त्योहारों की भीड़ के बीच रेलवे अलर्ट,डीआरएम ने संभाली व्यवस्थाओं की कमान
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जोधपुर : दीपावली के बाद घर लौटने और छठ पूजा के लिए उत्तर भारत की ओर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती आवाजाही के बीच रेलवे ने स्टेशन पर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने की कवायद तेज कर दी है। यात्रियों का सफर सुगम बनाने के लिए मंगलवार को मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने जोधपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने प्लेटफॉर्म से लेकर यात्री सुविधाओं तक हर व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को साफ-सफाई तथा भीड़ प्रबंधन में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। डीआरएम ने सभी प्लेटफॉर्म का निरीक्षण करते हुए जगह घेरने वाली अनावश्यक वस्तुओं को तत्काल हटाने को कहा।
उन्होंने रेल पटरियों के बीच बिखरी गंदगी की नियमित सफाई,टिकट काउंटरों पर यात्रियों को आसानी से टिकट उपलब्ध कराने और पर्याप्त पेयजल व रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कम चौड़ाई वाले प्लेटफॉर्म पर पार्सल का जल्द निस्तारण करने पर भी जोर दिया,ताकि यात्रियों की आवाजाही बाधित नहीं हो।
निरीक्षण के दौरान लिफ्ट और एस्केलेटर का सुचारू संचालन,शौचालयों की नियमित सफाई तथा कोच गाइडेंस डिस्प्ले की कार्यशीलता भी जांच के दायरे में रही। डीआरएम ने ट्रेनों के आगमन से पहले समय पर उद्घोषणा करने और टिकट जांच व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।
वहीं,प्लेटफॉर्म पर संचालित खानपान इकाइयों में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की समय-समय पर जांच करने को कहा। डीआरएम ने कहा कि जोधपुर आने और यहां से रवाना होने वाले यात्रियों को स्टेशन पर किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें और व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी रखें। उन्होंने ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों से बातचीत कर सुविधाओं के बारे में फीडबैक भी लिया, ताकि जरूरत के अनुसार व्यवस्थाओं में सुधार किया जा सके।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

భద్రాచలం, 13 నవంబర్ :పోలవరం జిల్లాలోని చింతూరు, ఎటపాక, కూనవరం, వి.ఆర్.పురం విలీన మండలాల ప్రజలు, గిరిజన కక్షిదారులు, సాక్షులు మరియు న్యాయవాదులు కోర్టు…
पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आध्यात्मिक धर्मशाला ‘कामधेनु लोक’ का किया भव्य लोकार्पण गौसेवा और आध्यात्मिक…
पूरी खबर पढ़ें →
कैमूर। कैमूर जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने…
पूरी खबर पढ़ें →
समाचार युवा देश की रीढ़, अपनी प्रतिभा और ऊर्जा से राष्ट्र निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका - सांसद…
पूरी खबर पढ़ें →
कैमूर (भभुआ)। दीपावली एवं छठ महापर्व के अवसर पर आमजनों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने…
पूरी खबर पढ़ें →
मैहर। आज मैहर के बाबा अलाउद्दीन खां फुटबॉल स्टेडियम में स्वर्गीय बबलू मार्टिन की स्मृति में आयोजित जिला…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।