Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सड़क हादसे में घायल सीआरपीएफ जवान की दिल्ली एम्स में मौत, भवनाथपुर में पसरा मातम

12 Nov 2026, 04:18 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

भवनाथपुर (गढ़वा)। सड़क दुर्घटना ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। भवनाथपुर-श्री बंशीधर नगर मुख्य मार्ग पर छहमाइलवा विद्युत सब-स्टेशन के समीप सोमवार को दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल सीआरपीएफ जवान ओमप्रकाश गुप्ता (34) की बुधवार को दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। जवान के निधन की खबर मिलते ही उनके पैतृक आवास कर्पूरी चौक सहित पूरे भवनाथपुर क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया।FB IMG 1794479783510ओमप्रकाश गुप्ता भवनाथपुर निवासी विश्वनाथ गुप्ता के सबसे छोटे पुत्र थे। वह दिल्ली में वीवीआईपी सुरक्षा में तैनात थे और मुख्यमंत्री की स्कॉर्ट ड्यूटी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। दीपावली से दो दिन पहले ही वह छुट्टी पर अपने घर पहुंचे थे। सोमवार को किसी निजी काम से बाइक लेकर श्री बंशीधर नगर गए थे। लौटने के क्रम में छहमाइलवा विद्युत सब-स्टेशन के पास विपरीत दिशा से आ रही बूका गांव निवासी विकास रावत की बाइक से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए।FB IMG 1794479787209

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद ओमप्रकाश को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर के नारायणी अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उन्हें रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर वरीय अधिकारियों के पहल पर मंगलवार दोपहर एयर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स भेजा गया, जहां इलाज के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ओमप्रकाश तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी शादी महज तीन वर्ष पूर्व हुई थी। उनका दो साल का एक बेटा है, जिसने अभी ठीक से दुनिया को समझना भी शुरू नहीं किया था कि उसके सिर से पिता का साया उठ गया। पिता विश्वनाथ गुप्ता सेल (SAIL) से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। जवान की मौत से पत्नी, बच्चे और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गार्ड ऑफ ऑनर के बाद पैतृक आवास लाया जाएगा शव

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को एयर एंबुलेंस से ओमप्रकाश का पार्थिव शरीर रांची लाया जाएगा। वहां सीआरपीएफ कैंप में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उन्हें अंतिम सलामी दी जाएगी। इसके बाद पार्थिव शरीर को भवनाथपुर स्थित उनके पैतृक आवास लाए जाने की संभावना है। जवान के अंतिम दर्शन के लिए क्षेत्र के लोगों की भीड़ जुटने की उम्मीद है।

ओमप्रकाश के निधन से भवनाथपुर ने अपना एक जवान बेटा खो दिया है। जिस घर में दीपावली की खुशियां मनाई जानी थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

పూర్తిస్థాయి రెగ్యులర్ జ్యుడీషియల్ ఫస్ట్ క్లాస్ మేజిస్ట్రేట్ కోర్టును శాశ్వతంగా ఏర్పాటు చేయాలి!.. “విలీన మండలాల న్యాయవాదుల సంఘం”..
Bhadradri Kothagudem13 Nov

పూర్తిస్థాయి రెగ్యులర్ జ్యుడీషియల్ ఫస్ట్ క్లాస్ మేజిస్ట్రేట్ కోర్టును శాశ్వతంగా ఏర్పాటు చేయాలి!.. “విలీన మండలాల న్యాయవాదుల సంఘం”..

భద్రాచలం, 13 నవంబర్ :పోలవరం జిల్లాలోని చింతూరు, ఎటపాక, కూనవరం, వి.ఆర్.పురం విలీన మండలాల ప్రజలు, గిరిజన కక్షిదారులు, సాక్షులు మరియు న్యాయవాదులు కోర్టు…

पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आध्यात्मिक धर्मशाला ‘कामधेनु लोक’ का किया भव्य लोकार्पण
Haridwar13 Nov

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आध्यात्मिक धर्मशाला ‘कामधेनु लोक’ का किया भव्य लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आध्यात्मिक धर्मशाला ‘कामधेनु लोक’ का किया भव्य लोकार्पण गौसेवा और आध्यात्मिक…

पूरी खबर पढ़ें →
मोबाइल की एक तस्वीर ने खोला अवैध हथियार का राज, तकिए के नीचे मिली देशी पिस्टल!
Kaimur (Bhabua)13 Nov

मोबाइल की एक तस्वीर ने खोला अवैध हथियार का राज, तकिए के नीचे मिली देशी पिस्टल!

कैमूर। कैमूर जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने…

पूरी खबर पढ़ें →
युवा उत्सव
Mahasamund13 Nov

युवा उत्सव

समाचार युवा देश की रीढ़, अपनी प्रतिभा और ऊर्जा से राष्ट्र निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका - सांसद…

पूरी खबर पढ़ें →
बेलाव में निकली विधिक जागरूकता पदयात्रा, लोगों को बताए गए कानूनी अधिकार!
Kaimur (Bhabua)13 Nov

बेलाव में निकली विधिक जागरूकता पदयात्रा, लोगों को बताए गए कानूनी अधिकार!

कैमूर (भभुआ)। दीपावली एवं छठ महापर्व के अवसर पर आमजनों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने…

पूरी खबर पढ़ें →
स्वर्गीय बबलू मार्टिन स्मृति जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट में पहुंचे कुलदीप तिवारी, रोमांचक मुकाबले का लिया आनंद*
Maihar13 Nov

स्वर्गीय बबलू मार्टिन स्मृति जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट में पहुंचे कुलदीप तिवारी, रोमांचक मुकाबले का लिया आनंद*

मैहर। आज मैहर के बाबा अलाउद्दीन खां फुटबॉल स्टेडियम में स्वर्गीय बबलू मार्टिन की स्मृति में आयोजित जिला…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!