Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Rewari

बाल दिवस पर सुरक्षा का पाठ: SDRF ने बच्चों को सिखाए आपदा से निपटने के गुर, पुलिस अधिकारियों ने साइबर अपराध व नशे के खतरों से किया आगाह

13 Nov 2026, 03:01 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बाल दिवस पर सुरक्षा का पाठ: SDRF ने बच्चों को सिखाए आपदा से निपटने के गुर, पुलिस अधिकारियों ने साइबर अपराध व नशे के खतरों से किया आगाह - REWARI, हरियाणा

रेवाड़ी( सुरेश सिहाग )बाल दिवस के अवसर पर शहीद दीनदयाल सीएम मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मसानी में विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में SDRF (राज्य आपदा मोचन बल) की टीम एवं पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन, साइबर सुरक्षा और नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें सुरक्षित जीवन जीने के महत्वपूर्ण सूत्र बताए।

कार्यक्रम में डीएसपी मुख्यालय संजीव बल्हारा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में बच्चों को किताबी शिक्षा के साथ-साथ जीवन की चुनौतियों और संभावित खतरों के प्रति जागरूक होना भी बेहद जरूरी है। उन्होंने नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों पर चिंता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, गलत संगति से बचने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। उन्होंने साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की भी अपील की।

थाना धारूहेड़ा के एसएचओ फूल कुमार ने साइबर क्राइम पर विशेष जागरूकता सत्र लेते हुए विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के दुरुपयोग तथा अनजान लिंक के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को समझाया कि इंटरनेट की दुनिया में एक छोटी-सी लापरवाही भी गंभीर नुकसान का कारण बन सकती है। अपनी निजी जानकारी, पासवर्ड और ओटीपी किसी के साथ साझा न करना तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देना बेहद आवश्यक है।

SDRF टीम ने विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराते हुए भूकंप, आगजनी, सड़क दुर्घटना एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में स्वयं को सुरक्षित रखने और दूसरों की सहायता करने के तरीके समझाए। अधिकारियों ने बताया कि आपदा के समय घबराहट के बजाय धैर्य, सूझबूझ और सही जानकारी जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। टीम ने विद्यार्थियों को सुरक्षा संबंधी व्यावहारिक जानकारियां भी प्रदान कीं।

इस अवसर पर इंस्पेक्टर बलराम, इंस्पेक्टर प्रदीप (इंचार्ज SDRF), एएसआई हरदीप एवं हवलदार प्रदीप उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पूरे उत्साह एवं रुचि के साथ भाग लिया और उन्हें आपदा से बचाव, साइबर सुरक्षा तथा नशे से दूर रहने के संबंध में अत्यंत महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।

विद्यालय की प्राचार्य डॉ. नम्रता सचदेवा ने डीएसपी संजीव बल्हारा, एसएचओ फूल कुमार तथा SDRF की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को सुरक्षित रखने का सबसे प्रभावी तरीका उन्हें जागरूक और सजग बनाना है। जागरूकता केवल जानकारी नहीं, बल्कि वह सुरक्षा कवच है जो बच्चों को अनजाने खतरों से बचने की शक्ति देता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक रूप से सफल बनाना ही नहीं, बल्कि उन्हें जीवन की वास्तविक परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम, जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनाना भी है।

उन्होंने कहा कि बाल दिवस पर इस प्रकार का आयोजन बच्चों के लिए एक सार्थक उपहार है, क्योंकि जीवन की सुरक्षा से बढ़कर कोई शिक्षा और कोई संदेश नहीं हो सकता।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मसानी से हैदराबाद तक जतिन का वैज्ञानिक सफर, इसरो भ्रमण के लिए हरियाणा के 48 विद्यार्थियों में शामिल
Rewari12 Nov

मसानी से हैदराबाद तक जतिन का वैज्ञानिक सफर, इसरो भ्रमण के लिए हरियाणा के 48 विद्यार्थियों में शामिल

(रेवाड़ी)(सुरेश सिहाग )विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच एवं अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने के उद्देश्य से समग्र…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़े विकास कार्यों के टेंडर के लिए बनेगा अलग कॉरपोरेशन, सिंगापुर मॉडल अपनाएगी हरियाणा सरकार, मुख्यमंत्री सैनी ने बैठक में दिए निर्देश
Kurukshetra12 Nov

बड़े विकास कार्यों के टेंडर के लिए बनेगा अलग कॉरपोरेशन, सिंगापुर मॉडल अपनाएगी हरियाणा सरकार, मुख्यमंत्री सैनी ने बैठक में दिए निर्देश

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा में बड़े और महत्वपूर्ण विकास कार्यों की टेंडर प्रक्रिया को अधिक…

पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा में बिल्डरों को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत, RERA में अपील के लिए हर हाल में 100% रकम जमा करना जरूरी नहीं
Kurukshetra12 Nov

हरियाणा में बिल्डरों को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत, RERA में अपील के लिए हर हाल में 100% रकम जमा करना जरूरी नहीं

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने रियल एस्टेट कंपनियों को बड़ी राहत देते…

पूरी खबर पढ़ें →
फरेंदा ब्लॉक अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की शिक्षिका कंचन गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित शिक्षक सम्मान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर जनपद का मान बढ़ाया
error: Content is protected !!