करनाल को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलना पूरे हरियाणा के लिए गौरव का क्षण : विपुल गोयल
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
हरियाणा के करनाल शहर ने स्वच्छता के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। 10वें राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत देश के शीर्ष तीन सबसे स्वच्छ शहरों में स्थान प्राप्त करने पर करनाल को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
11 नवंबर को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा यह सम्मान प्रदान किया गया। इस उपलब्धि पर हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने करनाल की जनता, नगर निगम के अधिकारियों, सफाई कर्मचारियों, सफाई मित्रों, जनप्रतिनिधियों और पूरी नगर निगम टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि करनाल को मिला यह राष्ट्रपति पुरस्कार केवल एक शहर की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा प्रदेश के लिए गर्व और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार प्रदेश के शहरों को स्वच्छ, सुंदर, व्यवस्थित और आधुनिक बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
करनाल की यह उपलब्धि सरकार की नीतियों, नगर निगम प्रशासन की सक्रियता और नागरिकों की सामूहिक भागीदारी का सकारात्मक परिणाम है
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

**आगर-मालवा, 13 नवंबर।** कानड़ में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और स्थानीय नागरिकों को पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध…
पूरी खबर पढ़ें →
*मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत हरिनगर में आयोजित हुआ जन विश्वास शिविर* *15 ग्राम पंचायतों में आयोजित हुई…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा, 13 नवंबर। आमतौर पर एलएलएम की पढ़ाई पूरी करने के बाद युवा वकालत या किसी प्रतिष्ठित पेशे…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा, 13 नवंबर। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत शुक्रवार को आगर-मालवा जिले की 1 लाख 13 हजार…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा, 13 नवंबर। प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक संवेदनशील, जवाबदेह और जनहितैषी बनाने के उद्देश्य से जिले में कर्मयोगी…
पूरी खबर पढ़ें →
धनबाद(DHANBAD): काले हीरे की नगरी धनबाद में काले धंधे की लंबी फेहरिश्त है. काला धंधा करने वाले रेलवे…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।