बड़े विकास कार्यों के टेंडर के लिए बनेगा अलग कॉरपोरेशन, सिंगापुर मॉडल अपनाएगी हरियाणा सरकार, मुख्यमंत्री सैनी ने बैठक में दिए निर्देश
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
हरियाणा में बड़े और महत्वपूर्ण विकास कार्यों की टेंडर प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और समयबद्ध बनाने के लिए राज्य सरकार नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर की तर्ज पर एक अलग कॉरपोरेशन गठित करने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
यह कॉरपोरेशन विभिन्न विभागों के महत्वपूर्ण विकास कार्यों से जुड़े टेंडरों की प्रक्रिया को निर्धारित समय में पूरा करवाने की जिम्मेदारी संभालेगा। मुख्यमंत्री ने बुधवार को हरियाणा सिविल सचिवालय में अगले वित्त वर्ष के बजट की तैयारियों के मद्देनजर चालू वित्त वर्ष के विभागवार बजट खर्च की समीक्षा की।
बैठक में उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए बजट आवंटित करने के साथ-साथ उसका समय पर उपयोग सुनिश्चित करना भी जरूरी है। इसलिए सभी विभाग विकास परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाएं और वित्त वर्ष समाप्त होने से पहले उपलब्ध बजट का समुचित इस्तेमाल करें।
बैठक के दौरान कुछ विभागों में टेंडर प्रक्रिया में हो रही देरी का मुद्दा सामने आया। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़ी परियोजनाओं के टेंडर तैयार करने और उन्हें आवंटित करने की प्रक्रिया को अधिक पेशेवर एवं समयबद्ध बनाया जाना चाहिए।
इसके लिए अलग कॉरपोरेशन गठित करने के अलावा विशेषज्ञ कंसल्टेंट कंपनियों को सूचीबद्ध करने और टाउनशिप कंसल्टेंट नियुक्त करने जैसे विकल्पों पर भी काम किया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में संबंधित बड़े विभागों के अधिकारी इस पूरी व्यवस्था को लेकर विस्तृत योजना तैयार करें और उसे लागू करने की दिशा में आगे बढ़ें।
उन्होंने कहा कि यदि टेंडर डॉक्यूमेंट तैयार करने से लेकर टेंडर अलॉट करने तक की जिम्मेदारी कॉरपोरेशन और विशेषज्ञ कंसल्टेंट्स के माध्यम से निभाई जाती है तो अनावश्यक देरी को कम किया जा सकेगा। इससे विकास परियोजनाओं को समय पर गति मिलेगी, बजट का बेहतर उपयोग होगा और आमजन को सरकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों का लाभ जल्द मिल सकेगा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

**आगर-मालवा, 13 नवंबर।** कानड़ में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और स्थानीय नागरिकों को पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध…
पूरी खबर पढ़ें →
*मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत हरिनगर में आयोजित हुआ जन विश्वास शिविर* *15 ग्राम पंचायतों में आयोजित हुई…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा, 13 नवंबर। आमतौर पर एलएलएम की पढ़ाई पूरी करने के बाद युवा वकालत या किसी प्रतिष्ठित पेशे…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा, 13 नवंबर। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत शुक्रवार को आगर-मालवा जिले की 1 लाख 13 हजार…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा, 13 नवंबर। प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक संवेदनशील, जवाबदेह और जनहितैषी बनाने के उद्देश्य से जिले में कर्मयोगी…
पूरी खबर पढ़ें →
धनबाद(DHANBAD): काले हीरे की नगरी धनबाद में काले धंधे की लंबी फेहरिश्त है. काला धंधा करने वाले रेलवे…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।