Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Darbhanga

समस्तीपुर: पानी की बोतल में पेशाब करने को लेकर हुआ विवाद, नशा मुक्ति केंद्र के मैनेजर की बेरहमी से हत्या; CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात!

13 Nov 2026, 03:01 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
समस्तीपुर: पानी की बोतल में पेशाब करने को लेकर हुआ विवाद, नशा मुक्ति केंद्र के मैनेजर की बेरहमी से हत्या; CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात! - दरभंगा, बिहार

समस्तीपुर: पानी की बोतल में पेशाब करने को लेकर हुआ विवाद, नशा मुक्ति केंद्र के मैनेजर की बेरहमी से हत्या; CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात!

रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम

बिहार के समस्तीपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक नशा मुक्ति केंद्र में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। केंद्र के मैनेजर राहुल कुमार की एक मरीज ने लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि आरोपी हिमांशु ने बाथरूम की जगह पानी पीने वाली बोतल में पेशाब कर दिया था। इसी बात को लेकर राहुल और हिमांशु के बीच विवाद हुआ था। दोनों के बीच पहले भी कहासुनी और मारपीट की बात सामने आई है।

आरोप है कि गुस्से में आकर हिमांशु ने जिम में इस्तेमाल होने वाली लोहे की रॉड से राहुल पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सामने आए CCTV फुटेज में महज 30 सेकंड के भीतर करीब 10 वार किए जाने का दावा किया जा रहा है।

मृतक राहुल कुमार (27) मुजफ्फरपुर के रहने वाले थे और करीब तीन वर्षों से नशा मुक्ति केंद्र में मैनेजर के रूप में काम कर रहे थे।

सबसे दर्दनाक बात यह है कि राहुल की मां को उम्मीद थी कि बेटा छठ पर्व पर घर आएगा, लेकिन घर लौटने से पहले ही परिवार को उसकी मौत की खबर मिल गई।

जिस व्यक्ति ने कभी नशे की लत से बाहर निकलकर अपनी जिंदगी संवारी, उसी ने दूसरों की जिंदगी सुधारने के लिए काम शुरू किया था। लेकिन एक मामूली विवाद ने उसकी जिंदगी ही छीन ली।

आखिर नशा मुक्ति केंद्र में सुरक्षा व्यवस्था और मरीजों की निगरानी को लेकर जवाबदेही किसकी है?

#Samastipur #BiharNews #CrimeNews #DesiBihar #AntoshKumar

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

नागपूरमध्ये शिक्षक दाम्पत्याचा दुर्दैवी मृत्यू
Nagpur13 Nov

नागपूरमध्ये शिक्षक दाम्पत्याचा दुर्दैवी मृत्यू

नागपूरमध्ये शिक्षक दाम्पत्याचा दुर्दैवी मृत्यू; दिवाळीच्या दिवशी घडलेल्या घटनेने परिसरात खळबळ! नागपूर : दिवाळीच्या सणादरम्यान नागपूर शहरातील बेसा…

पूरी खबर पढ़ें →
D hi d hi धान अधिप्राप्ति की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश l
Gaya13 Nov

D hi d hi धान अधिप्राप्ति की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश l

*धान अधिप्राप्ति की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश* गया, 13…

पूरी खबर पढ़ें →
सोनभद्र में CSC ID के दुरुपयोग से साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
Sonbhadra13 Nov

सोनभद्र में CSC ID के दुरुपयोग से साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र में CSC ID के दुरुपयोग से साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार सोनभद्र।…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Gaya13 Nov

छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, गया ने विभिन्न छठ घाटों का किया संयुक्त निरीक्षण l

*छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न छठ घाटों का किया…

पूरी खबर पढ़ें →
नगर पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा विष्णुपद थाना अंतर्गत सूर्यकुण्ड घाट का निरीक्षण किया गया l
Gaya13 Nov

नगर पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा विष्णुपद थाना अंतर्गत सूर्यकुण्ड घाट का निरीक्षण किया गया l

आज दिनांक 13.11.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा विष्णुपद थाना…

पूरी खबर पढ़ें →
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु जिले के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग एवं विधि
error: Content is protected !!