नर्मदेश्वर मंदिर परिषदजुआ खेलने के लिए जुआरियों को लगा कि सबसे सेफ और अच्छी जगह है भगवान का मंदिर यह सोचकर जबलपुर में जुआरियों ने को जुआ खेलने का अड्डा बना रखा था,मुखबिर की सूचना पर एसपी आदित्य प्रताप सिंह के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई और मंदिर को चारो तरफ से घेरने के बाद 18 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुआरियों के पास एक लाख 10 हजार रुपए नकद जब्त किए है।
बताया जा रहा है कि जुआरियों ने लंबे समय से मंदिर परिसर को ही जुआ का अड्डा बना रखा था जहां पर कि रात के अंधेरे में जुआ चलता था। मुख्य पुजारी फरारएसपी को जब यह जानकारी लगी तो उन्होंने अलग-अलग थाने में पदस्थ पुलिसकर्मियों की टीम बनाई, जिसके बाद देर रात हनुमान मंदिर में दबिश दी गई तो वहां पर 18 जुआरी जुआ खेलते हुए पकड़े गए।